Thursday, March 10, 2011


खंडवा. बुधवार को भगवंतराव मंडलोई कृषि कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. अशोक चौधरी के मुंह पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्याही पोत दी। छात्र-छात्राओं ने उनकी जूतियों से पिटाई भी की। बीच-बचाव करने आए कॉलेज डीन के साथ भी धक्कामुक्की हुई।

दरअसल पूरा मामला डॉ.चौधरी पर एक छात्रा के साथ अनैतिक संबंध रखने का है। उनकी शह पर छात्रा होस्टल में अन्य छात्राओं को प्रताड़ित कर रही है। इसकी शिकायत होने के बावजूद कॉलेज प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करने से कार्यकर्ता खासे नाराज थे।

सप्ताह भर पहले छात्रा द्वारा अन्य छात्राओं को जबरन डांस करवाए जाने से मामला बढ़ गया था। बुधवार दोपहर कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सहायक प्राध्यापक के साथ बदसलूकी की।

पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज डीन डॉ.पीपी शास्त्री से डॉ. चौधरी एवं छात्रावास अधीक्षिका रश्मि शुक्ला को ऑफिस में बुलाने की मांग की। जब आधे घंटे तक डॉ.चौधरी नहीं आए तो कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। उन्होंने बगल के कमरे से डॉ.चौधरी को खींचकर निकाला और पीटते हुए डीन कक्ष तक लाए। यहां कुछ कार्यकर्ताओं ने डॉ.चौधरी के मुंह पर स्याही पोत दी। नाराज छात्र-छात्राओं ने भी डॉ.चौधरी पर जूतियां बरसाईं। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची ने मामला शांत कराय

No comments: