Friday, March 18, 2011

बढ़ती गर्मी से दिल्ली-मुंबई का बुरा हाल, पारे में उछाल

नई दिल्ली। देश भर में मार्च में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मार्च में ही पारा 44 डिग्री के पार चला गया है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। वहीं शिमला में भी गर्मी का पारा चढ़ा है।

दिल्ली गर्मी से परेशान

दरअसल चिलचिलाती गर्मी ने देशभर में अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च में भी गर्मी की दस्तक इतनी गर्म है कि अभी से लोग परेशान हैं। गुलाबी सर्दी का मजा ले रहे दिल्लीवासियों को अभी से ही गर्मी सता रही है। दिल्ली में पिछले कुछ दिन से हर दिन पारा एक डिग्री ऊपर चढ़ रहा है। यानि होली से पहले ही गर्मी खतरे की घंटी बजा रही है।

पिछले साल मार्च के महीने में ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। लेकिन इस साल 16 मार्च का ही अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 17 तारीख का अधिकतम तापमान बढ़कर 33.1 डिग्री हो गया। ये सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। ऐसे में गुलाबी सर्दी का मजा उठा रहे दिल्ली वाले अचानक बढ़ी इस गर्मी से तिलतिला उठे हैं।




दिल्ली के लोगों के लिए थोड़ी सी राहत की बात ये है कि होली से पहले पारा गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टरन डिस्टरबेंस के चलते कुछ दिनों के लिए पारा गिर सकता है। लेकिन थोड़े दिन मिलने वाली राहत लंबी नहीं खिचेगी। अरबियन सागर में एंटी साईक्लोन बनने के चलते पश्चिमी तट पर गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। संकेत साफ हैं कि गर्मी ने दस्तक दे दी है और उसके तेवर तीखे होने में वक्त नहीं लगेगा। इसलिए हो जाइए तैयार चिलचिलाती गर्मी का कहर झेलने के लिए।

मुंबई का हाल

मुंबई के निवासी मार्च में ही मई की गर्मी झेल रहे हैं। गुरुवार को पारे ने 42 डिग्री सेल्सियस का आंकडा़ छूकर महानगर मुंबई में गर्मी का नया रिकार्ड छू लिया। सिर्फ मुंबई ही नहीं महाराष्ट्र के कई और जिलों में भी और खासकर उत्तरी महाराष्ट्र में गर्मी का प्रकोप बढा़ है। सुबह 9 बजे से ही मुंबई में सूरज आग बरसा रहा है। दफ्तर जाने वाले गर्मी से बेहाल हैं। धूप से बचने के लिए लोकल ट्रेनों में यात्री खिड़की की सीट के पास अब नहीं बैठना चाहते। रास्तों पर बिना छाते के कोई निकलना नहीं चाहता। तेज धूप से बचने के लिए महिलाएं सिर पर स्कार्फ लगाकर ही घर से निकल रही हैं। मुंबई में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

बुधवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 41.6 दर्ज किया गया। कोलाबा में 41.6 डिग्री सेल्सियस और सांताक्रूज में 41.3 डिग्री सेल्सियस तापमान था। इससे पहले कोलाबा में अधिकतम तापमान 5 मार्च 1981 को 40.4 दर्ज किया गया था। मुंबई के बाहर के शहरों में भी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। नवी मुंबई में पारा 38 डिग्री सेल्सियस, ठाणे में 36 डिग्री, भुसावल में 44, अहमदनगर में 40 डिग्री और नागपुर-वर्धा में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग जल्दी आई गर्मी के लिए पाकिस्तान से आए एंटीसाइक्लोन को जिम्मेदार मान रहे हैं। एंटीसाइक्लोन में हवाएं नीचे से चलती है जिसके चलते वो ठंडी नहीं पाती। यही वजह है कि मुंबई, कोंकण और उत्तरी महाराष्ट्र के कई इलाकों में मार्च महीने में ही मई की गर्मी पड़ रही है।

अगले दो महीनों में गर्मी से क्या हालत होगी। ये सोचकर ही मुंबईवालों के चेहरों पर हवाईयां उड़ रही हैं। बॉलीवुड सितारे तो ट्विटर के जरिए गर्मी का दर्द बयां कर रहे हैं। प्रियंका चोपडा ने पूछा है कि मुंबई में हम उबल रहे हैं। बाकियों का क्या हाल है? वक्त से पहले तेज गर्मी से लोगों को डिहाइड्रेशन और दूसरी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों की हिदायत है कि लोग अपने साथ पानी जरूर लेकर चलें।

हिमाचल में भी गर्मी बढ़ी

मौसम की पहली ही धूप के साथ पहाड़ों को पसीना छूटने लगा है। हालत ये हैं कि तीन दिन की धूप ने ही हिमाचल प्रदेश में तापमान को सामान्य से आठ डिग्री तक बढा़ दिया है और आम आदमी ये सोच कर परेशान हैं कि यही हाल रहा तो आगे चलकर क्या होगा। गर्मी का आलम ये है की शिमला में अभी से लोगों के हलक सूख रहे हैं। हिमाचल में इसी मौसम में लोग छाते लेकर निकलने को मजबूर हैं। हाल ये है कि लगातार तीन दिनों से तेज धूप निकल रही है। इससे प्रदेश के तापमान में 8 डिग्री का उछाल आया है।

हिमाचल के शिमला की खूबसूरती और मौसम के दीवाने दुनियाभर के लोग हैं। कई फिल्मकारों ने यहां की हसीन वादियों को कैमरों में कैद किया है। लेकिन इन दिनों शिमला के भी तेवर गरम हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शिमला में इस वक्त पारा सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। फिलहाल गर्मी से राहत के भी आसार नहीं हैं। मालूम हो कि हिमाचल में इस बार जमकर सर्दी पडी़ थी। अब गर्मी ने दस्तक दे दी ह

No comments: