जाओं से आगे नाली गांव में कमानी टूटने से बस 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला ने आनी अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों में अच्छर सिंह डीम, चिमत राम छतरी, भागू राम शिलाआरन, प्रेम सिंह डीम, कीमत राम लफाली, चमकू देवी लफाली, हसन अली विहार, मस्तराम शामिल हैं।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आनी पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 6 लोग आईजीएमसी शिमला रैफर किए गए। इनमें चालक मनी राम, परिचालक चित्र सिंह, विपिन कुमार, राम सहाय, राजेंद्र प्रसाद मस्त राम शामिल हैं। मस्त राम ने आईजीएमसी शिमला ले जाते वक्त दम तोड़ा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस व प्रशासन को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू कर दिया था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचायआ । दूसरी ओर
भुज। गुजरात में भुज से २२ किलोमीटर दूर भुज-नखतराना राजमार्ग पर आज एक बस सामने से तेज गति से आ रहे। ट्रक से टकरा गयी जिससे बस में सवार १२ लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि बस सीमावर्ती जिले कच्छ के नखतराना की ओर जा रही थी। बस की देसलपार के पास दोपहर लगभग १२ बजे सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गयी जिसमें वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। बस में सवार नौ यात्नियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य की अस्पताल के रास्ते में मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गय
No comments:
Post a Comment