लखनऊ।। बलरामपुर जिले में अपनी तरह का एक वीभत्स हादसा हुआ। एक गर्भवती महिला का रेप करने की कोशिश में असफल रहने पर रेप करने की कोशिश करने वाले एक आरोपी ने उसकी आंखों में अंगुलियां भोंक दी और मौके से भाग लिया।
हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला और उसके परिवार वाले पूरे मामले को बढ़ा- चढ़ा कर पेश कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों में सामने आया रेप का यह चौथा मामला है। रविवार को बदायूं में एक नाबालिग का रेप करने के बाद उसे जिन्दा जला दिया गया था।
बलराम पुर के कल्याण पुर गांव में सोमवार सुबह दो आदमियों ने एक गर्भवती महिला का रेप करने की कोशिश की। महिला के तीखे विरोध और शोर शराबे के बाद दोनों आरोपियों में से एक तो भाग गया लेकिन दूसरे को महिला ने किसी तरह पकड़ लिया। महिला से खुद को छुड़ाने के लिए आरोपी ने अपनी दोनों अंगुलियां महिला की आंख में भोंक दी। महिला की आंखों से खून बहने लगा और वह दर्द से चीख पड़ी। मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी भाग लिया।
बाद में पुलिस के पहुंचने पर महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सोमवार रात तक उसके स्वास्थ्य के बारे में पता नहीं चल सका है।
Tuesday, March 29, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment