Wednesday, March 16, 2011


Bookmark and Share ईमेल प्रिंट





राजा के राजदार ने की खुदकुशी

नई दिल्ली। 2 जी घोटाले में फंसे पूर्व संचार मंत्री राजा के करीबी माने जा रहे साधिक बाशा ने आत्महत्या कर ली है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बाचा ने चेन्नई में फांसाी लगा ली थी। गंभीर हालत में बाशा को अपोलो अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाशा ग्रीन हाउस प्रमोटर्स के एमडी थे।

गौरतलब है कि 2 जी घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने 22 फरवरी बाचा से पूछताछ की थी। इसके बाद उनके घर और दफ्तर पर छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि बाशा ने सीबीआई को कई अहम जानकारियां दी थी। अभी विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है। बतादें कि
नई दिल्ली। 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल की। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि वह इस मामले में पूर्व केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा पर धोखाधड़ी व आपराधिक साजिश का केस दर्ज करेगी। साथ ही 31 मार्च तक राजा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर देगी। सीबीआई कई टेलीकॉम कंपनियों के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल करेगी।

सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि वह अन्य आरोपियों के खिलाफ बाद में चार्जशीट दाखिल करेगी। सीबीआई ने बताया कि इस मामले में 44 लोगों से पूछताछ की गई है। साथ ही सीबीआई ने इस मामले में की गई छापेमारी की कार्रवाई के बारे में भी कोर्ट को विस्तृत जानकारी दी। सीबीआई ने टेलीकॉम कंपनियों के चीन कनेक्शन के बारे में कोर्ट को जानकारी दी। कोर्ट ने सीबीआई को आयकर विभाग की ओर से कॉरपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया के टेप की गई टेलीफोनिक वार्ता के ब्योरे को 29 मार्च तक प्रस्तुत करने को कहा है।

No comments: