Thursday, March 17, 2011

मुंबई। मुंबई में एक चारमंजिला इमारत अचानक ढह गई है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। इस इमारत के मलबे से अब तक 13 लोगों को निकाला गया है। पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। घायलों को पास के ही जे जे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी और कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

ये मामला मुंबई के पायधुनी इलाके के जाम्बिया मोहल्ले का है। यहां रैम्बो हाउस नाम की करीब 35 साल पुरानी इमारत का पिछला हिस्सा अचानक ढह गया, ये हादसा रात करीब डेढ़ बजे का है। इस इमारत में 15 परिवार रहते थे। इमारत के निचले हिस्से में कुछ दुकानें थीं। इन दुकानों के गोदाम में भी कुछ आदमी हादसे के वक्त थे। हादसे के बाद राहत और बचाव के लिए स्थानीय लोगों के अलावा फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी फौरन मौके पर पहुंच गए। राहत-बचाव का काम जारी है।जानकारी के मुताबिक, इमारत बेहद कमजोर हो गई थी और मुंबई के नगर निगम ने इमारत को खाली करने का नोटिस दिया था लेकिन इमारत में रह रहे लोगों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और आखिरकार इस हादसे में एक बार फिर 5 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ा। सरकार ने अब तक मृतकों के लिए मुआवजे की घोषमा नहीं की





IBNKhabarMore on: mumbai, building, demolish, died

IBNKhabar

No comments: