पटना।। बिहार में पटना जिले के हाथीदह थाना क्षेत्र में पिता ने एक-एक कर अपनी तीन मासूम बेटियों को राजेंद्र पुल से गंगा नदी में फेंक दिया। वैसे अब तक उनमें से किसी का शव बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस के अनुसार बेगूसराय जिले के नीरपुर गांव का रहने वाला राजकुमार साव बुधवार को हाथीदह आया था और देर रात जब वह वापस अपने घर लौट रहा था तब उसने राजेंद्र पुल से अपनी तीनों बच्चियों को गंगा नदी में फेंक दिया।
डीएसपी रामानंद कुमार कौशल ने गुरुवार को बताया कि इस घटना को अंजाम देने के समय राजकुमार की पत्नी रूबी भी उसके साथ थी। रूबी ने इसकी सूचना हाथीदह थाना में पुलिस को दी।
कौशल ने बताया कि रूबी के अनुसार सभी बच्चियों की उम्र एक से पांच वर्ष के आसपास है। शवों को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं, परंतु अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
Thursday, March 24, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment