Monday, March 21, 2011

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का आज 33वां जन्मदिन है। रानी अपने जन्मदिन के अवसर पर पिकनिक जाएंगी। अपने जन्नदिन पर रानी ने 10 बातें कही हैं और यह जोर देकर कहा है कि इन बातों को हर लड़की को 30 वर्ष के पहले ही कर लेनी चाहिए।



1 - कुछ साहसिक काम जो हो समय सेः अगर आप टीनेजर हैं तो आपको जोखिम उठाना ही चाहिए। हालांकि यह जोखिम ऐसी नहीं होनी चाहिए जिससे शरीर को नुकसान पहुंचे। रानी पिछले कुछ समय से डीप सी ड्राइविंग और स्काय ड्राइविंग करने का प्रयास कर रही है जो कि यह पहले ही कर लेना चाहिए। अब वे सही समय का इंतजार कर रही हैं।



2 - जिंदगी में उंचाई पर रहोः 30 की उम्र में आपको टॉप पर रहना चाहिए। रानी का मानना है कि जो जिंदगी में मिले उसका भरपूर फायदा उठाना चाहिए। अगर इस समय आपको एक नई उंचाई मिल गई तो यह 40 साल तक आपको सुकून देता रहेगा। रानी का कहना है कि अब भी वे कड़ी मेहनत करती हैं।



3 - छुट्टियों का मजा लोः अगर आपको छुट्टी मिले तो शहर और देश में घूमना चाहिए। अपने उम्र के लोगों के साथ बाहर जाकर मस्ती भी करनी चाहिए। 30 साल के अंदर ही ज्यादातर जगहों पर घूमफिर लेना चाहिए।



4 - अपने बराबर की तलाश करोः रानी का कहना है कि जिंदगी की जरूरत को जानना चाहिए। इसके साथ ही दोस्तों की तलाश में सावधानी बरतनी चाहिए। कोशिश ये करनी चाहिए कि सबकुछ अपने बराबर वाले के साथ करना चाहिए।



5 - स्वयं सेवक बनों, सेवा का काम करोः रानी ने कहा कि 33 वर्ष की उम्र में मैंने कई सामाजिक काम किए हैं जो मुझे आत्मसंतोष प्रदान करती हैं। हमें एक दूसरे की मदद करनी कभी भी नहीं भूलनी चाहिए। हमेशा आस-पड़ोस और देश की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।



6 - मां-बाप के साथ हों अच्छे संबंधः अपने पैरेंट्स के साथ हमेशा अच्छा संबंध रखना चाहिए। मां-बाप के कारण ही आप इस दुनिया में हैं, यह बात हमेशा याद रखनी चाहिए। आजकल ऐसा देखा जाता है कि मां-बाप को शर्त पर सेवा मिलती है, जबकि ऐसा करना आपको गर्त की ओर ले जाएगा। बिना किसी स्वार्थ के जो मां-बाप की सेवा करता है वही सफल है।



7 - बैंक बैलेंस भी होना चाहिएः 30 वर्ष की उम्र में आपके खाते में पर्याप्त बैलेंस होना ही चाहिए। हर महीने बचत की सलाह रानी ने दी। साथ में सपनों का एक घर और एक गाड़ी भी होनी चाहिए।



8 - प्यार में दिल भी टूटना चाहिएः रानी मान रही हैं कि आपको टीनेज में किसी गहरे प्यार में पड़ना चाहिए। प्यार के चक्कर में पड़ने से आप ज्यादा हो होशियार हो जाती हैं। दिल टूटने के डर से प्यार में न पड़ना यह मूर्खता पूर्ण है। अगर प्यार में तुम्हारे दिल के हजारों टुकड़े भी हो जाएं तो कोई बात नहीं। प्यार जीभर कर करना ही चाहिए।



9 - सच्चा प्यार करोः रानी सच्चे प्यार के बारे में कहती हैं कि जीवन में किस उम्र में प्यार करना चाहिए यह ध्यान देने की बात नहीं, प्यार तो किसी भी उम्र में हो जाता है। अगर तुम प्यार करो तो उसमें एक दीवानगी दिखनी चाहिए। तुम्हे सिर्फ प्यार होना चाहिए, उसमें आकर्षण नहीं। प्यार और आकर्षण में जमीन-आसमान का अंतर है।



10 - सही व्यक्ति के साथ करो सेक्सः अगर आप 30 साल के हो गए हैं और सेक्स नहीं किया है तो इससे खराब बात कोई और नहीं। 30 साल की उम्र में कौमार्यभंग होना ही चाहिए। लेकिन सही व्यक्ति के साथ ही सेक्स हो तो ज्यादा बेहतर होगा। तुम जिससे प्यार करती हो, उसके साथ सेक्स करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए

No comments: