Mar 12, 10:33 am
खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले के चौथम थाना अंतर्गत बरहरा गाव में शनिवार को विषाक्त भोजन खाने से दो बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रुप से बीमार पड़ गए।
चौथम थाना प्रभारी कृपाशकर आजाद ने बताया कि मृतकों में बरहरा गाव निवासी पदारथ साह का पाच वर्षीय पुत्र सोनू और उनके पड़ोसी सेनी दास का सात वर्षीय पुत्र सौरव शामिल है। उन्होंने बताया कि विषाक्त भोजन खाने से बीमार पड़े दो अन्य च्च्चों को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
आजाद ने बताया कि ए सभीच्बच्चे आज एक साथ खेलने के लिए गए थे। शाम घर लौटने पर ये उल्टी करने लगे और बेहोश हो गए। इसके बाद इन्हें जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से दो की इलाज के क्रम में मौत हो गई
No comments:
Post a Comment