बलौदाबाजार.चरित्र पर संदेह व्यक्त करते हुए समीपस्थ ग्राम बिटकुली में एक व्यक्ति ने 22 मार्च को अपनी पत्नी की लाठी से पिटाई करने के बाद वजनी पत्थर पटककर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने हत्या करने की बात भी कबूल कर ली है।आरोपी पति के ऊपर धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार समीपस्थ ग्राम बिटकुली निवासी डेहराराम साहू की पुत्री सरस्वती, उम्र 30 वर्ष का विवाह कुछ वर्षो पूर्व ग्राम सकलोर थाना सुहेला निवासी कुमार साहू पिता साधूराम साहू, उम्र 32 वर्ष के साथ हुआ था।
विवाह के विवाद होने पर सरस्वती तीन बच्चों के साथ वापस अपने मायके आकर बिटकुली में ही अलग मकान बनाकर रहने लगी थी।
मृतका समीप के ही डोटोपार ग्राम में एक फार्म हाउस में काम करती थी। इस बीच सरस्वती का पति कुमार साहू दो तीन माह में बीच बीच में आता था तथा चार पांच दिन रहकर वापस लौट आता था।
कुमार को अपनी पत्नी के चरित्र पर प्रारंभ से ही शंका थी जिसके कारण से उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता था तथा इसी वजह से सरस्वती पति का घर छोड़कर वापस लौट आयी थी। विगत 3 तारीख से कुमार बिटकुली में ही रह रहा था तथा वह साइकिल से सरस्वती को प्रतिदिन सुबह फार्म हाउस में छोड़ता था तथा शाम को लेने भी जाता था।
सोमवार 21 तारीख को कुमार ने सायंकाल में अपनी पत्नी को अकेले किसी से मोबाइल में बात करते देखा तो इस बाबत पूछताछ की इस बात पर फिर उनके बीच जमकर तकरार हुई। जिससे नाराज होकर कुमार ने सरस्वती के हाथ से मोबाइल लेकर पटककर तोड़ दिया था।
मंगलवार को सुबह लगभग पौने नौ बजे कुमार नित्य की तरह अपनी पत्नी को सायकल से फार्म हाऊस छोडऩे गया तथा कुछ ही देर बाद वापस फार्म हाउस आ गया। पति द्वारा बार बार चरित्र पर संदेह किये जाने की बात पर उनके बीच बहस हुई जिससे आवेश में आकर कुमार ने पास ही रखी लाठी से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
लाठी के वार से सरस्वती के सिने, चेहरे तथा सर पर चोट आईं। लाठी से पीटने के बाद भी जब कुमार का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने पास ही पड़े वजनी पत्थर को उठाकर सरस्वती के सीने पर पटक दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
हत्या कर भागा :
पत्नी की हत्या कर कुमार घटनास्थल से भागकर अपनी बहन के यहां भाटापारा चला गया तथा वहां से कुछ समय के बाद लगभग 4.30 बजे वापस घर लौटकर टीवी देखने लगा। संध्या लगभग 7 बजे फार्म हाऊस का चौकीदार शिवप्रसाद सतनामी जब फार्म हाऊस पहुंचा तो उसने वहां सरस्वती की लाश देखी।
चौकीदार ने तत्काल सरस्वती के पिता डेहराराम साहू, पति कुमार साहू तथा भाई विष्णु साहू को खबर दी। खबर पाकर तीनों ही व्यक्तियों ने घटनास्थल जाकर लाश देखी तथा पुलिस को सूचना दी।
कैसे हुआ संदेह :
आरोपी कुमार पत्नी सरस्वती को प्रतिदिन सुबह फार्म हाउस में छोडऩे तथा शाम को लेने जाता था। मंगलवार को कुमार घर पर ही था परंतु वह सरस्वती को लेने नहीं पहुंचा फिर सोमवार को पति पत्नी के बीच के विवाद की सूचना भी सरस्वती के घरवालों ने पुलिस को दी जिससे पुलिस का संदेह और गहरा होता गया।
इस बीच कुमार का व्यवहार भी सामान्य नहीं था। संदेह के आधार पर पुलिस कुमार को थाने लायी तो थोड़ी ही देर में उसने अपनी पत्नी सरस्वती की हत्या करने की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने कुमार साहू के ऊपर धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी ह
Thursday, March 24, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment