| | |||||||||
![]() | |
|
मुंबई में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ एक इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली.
जानकारी के मुताबिक मुंबई के मलाड में मंगलवार की सुबह एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर एक इमारत की छत से कूद गई. तीनों की मौत हो गई है.
घटना सह्याद्री सोसायटी की है. 31 वर्षीय महिला का नाम निधी गुप्ता बताया जा रहा है. निधी मंगलवार को अपने छह साल के बेटे गौरव और तीन साल की बेटी मयंका के साथ बिल्डिंग की 19वीं मंजिल से कूद गई.पुलिस ने बताया कि इतने ऊंचाई से छलांग लगाने की वजह से निधि और उसके दो बच्चों गौरव (६) व मयंक (३) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि निधी अपने परिवार को साथ सह्याद्री टावर के ए विंग के फ्लैट नंबर 901 में रहती थी. मंगलवार सुबह निधी अपने बच्चों को लेकर स्कूल छोड़ने निकली थी. लेकिन लिफ्ट से नीचे जाने के बजाए वह 18वीं मंजिल पर चली गई और वहां से 19वीं मंजिल से टैरेस पर जाकर बच्चों को लेकर कूद गई.
बताया जा रहा है कि निधी के पति कारोबारी हैं. शुरुआती पूछताछ में किसी पारिवारिक कलह की बात सामने नहीं आई है.
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही ह

No comments:
Post a Comment