Monday, March 21, 2011

es
Bookmark and Share ईमेल प्रिंट



बाशा का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का इस्तीफा

चेन्नई। 2-जी घोटाले के आरोपी पूर्व संचार मंत्री ए राजा के करीबी सादिक बाशा की मौत का रहस्य और गहरा गया है। बाशा का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर वी. डेकई ने सोमवार को सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। मद्रास मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. डेकई ने 39 वर्षीय बाशा का पोस्टमार्टम वाली टीम का नेतृत्व किया था। इस्तीफे के कारणों का पता नहीं चल सका है। रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. डेकई ने अपना इस्तीफा एक महीने पहले ही दिया था। उसका बाशा की मौत से कोई लेना-देना नहीं है।

बताय जा रहा है कि सादिक बाशा वह शख्स है जो 2-जी घोटाले के बारे में सब कुछ जानता था। बाशा से कई बार पूछताछ हो चुकी है। बाशा रियल एस्टेट कंपनी ग्रीन हाउस प्रमोटर्स का मैनेजिंग डायरेक्ट था। जिसमें राजा की बीवी और भाई और भतीजे की हिस्सेदारी है।

सूत्रों के मुताबिक बाशा 2-जी केस में गवाह बनने के लिए तैयार हो गया था और वह 16 मार्च को सीबीआई अधिकारियों से मिलने के लिए दिल्ली आने वाला था। लेकिन उसी दिन बाशा अपने घर में पंखे से लटके पाए गए। पुलिस को मौका ए वारदात से एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें लिखा था कि वह 2-जी मामले में की गई छापेमारी और मीडिया कवरेज से परेशान हो गए हैं, इसलिए उन्होंने आत्महत्या का फैसला किया। सुसाइड नोट में बाशा ने राजा को अच्छा इंसान बताया थ

No comments: