Tuesday, March 8, 2011

clear

दिल्ली : सरे आम कॉलेज के सामने छात्रा को गोली मारी

Ads by Google
American Express Card Americanexpressindia.co.in
Get 2 Free Flight Tickets on Regular Spends. Fee Rs.5000. Apply!
नई दिल्ली। जहां पूरा विश्व आज महिला दिवस के दिन महिलाओं के गुणों के कसीदे पढ़ रहा है वहीं देश की राजधानी दिल्ली में एक कालेज छात्रा जुल्म की शिकार हो गई। मंगलवार सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय की द्वितीय वर्ष की एक छात्रा की उसके कॉलेज के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वो भी सरेआम, और तो और हत्यारा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पढ़े : दिल्ली की और खबरें

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, शांति निकेतन में रामलाल आनंद कॉलेज के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने राधिका की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह करीब 9.30 बजे यह घटना हुई। राधिका पश्चिमी दिल्ली के नरेना इलाके की निवासी थी। उसे घायल अवस्था में सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया, लड़की की गर्दन को निशाना बनाते हुए गोली चलाई गई और हत्यारा वहां से फरार हो गया। हत्या के पीछे की वजह अब तक अज्ञात है। हम जांच कर रहे हैं। राधिका के पिता राजेंद्र सिंह कहते हैं, मुझे एक फोन आया जिस पर सूचना दी गई कि मेरी बेटी को गोली लगी है और उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वहां क्या हुआ था..। पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। जबकि कालेज के छात्रों के मुताबिक ये एक तरफा प्रेम का मामला ह

No comments: