रिश्ते में चाचा और भतीजा गैंग रेप कर एमएमएस बना लेते थे। इसके बाद ब्लैकमेल करते थे। इस मामले में जेल जाने के बाद भी बाज नहीं आए। करीब पांच साल तक जेल में रहने के बाद भी दोनों ने एक और लड़की को अपना शिकार बना डाला। लड़की से गैंग रेप कर विडियो क्लिप बना ली। इस क्लिप के सहारे दोनों लड़की को ब्लैकमेल कर रेप करते रहे। सरिता विहार पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत के बाद चाचा और भतीजा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दोनों की पहचान चाचा श्योराम और भतीजे उमेश के रूप में हुई है। 2003 में इन्होंने एक लड़की से गैंग रेप किया। रेप के दौरान इन्होंने लड़की की फिल्म भी बना ली। इस आधार पर इन्होंने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लड़की की शिकायत पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
जेल से छूटने के बाद भी दोनों नहीं सुधरे और एक बार फिर इन्होंने सरिता विहार इलाके में 20 साल की एक लड़की को पिछले साल के अंतिम दिनों में अपनी हवस का शिकार बना दिया। इस लड़की का भी इन्होंने एमएमएस बना लिया और इसके आधार पर ब्लैकमेल कर उससे दोनों रेप करते रहे। रोज-रोज की उनकी मनमानी के आखिर तंग आकर इस लड़की ने सरिता विहार पुलिस से शिकायत कर दी। सरिता विहार पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिय
Thursday, March 24, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment