फिल्म निर्माता एकता कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2’ के लिए हीरोइन की तलाश कर रही हैं। अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के जीवन पर बनने वाली इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनकी प्रेमिका की भूमिका के लिए करीना कपूर, विद्या बालन, कैटरीना कैफ या दीपिका पादुकोण में से किसी एक को चुना जा सकता है।
मालूम हो कि दाउद की प्रेमिका का किरदार अभिनेत्री मंदाकिनी पर आधारित होगा। सूत्रों की मानें तो इस भूमिका के लिए करीना या कैटरीना फिट बैठेंगी क्योंकि एकता विद्या को कोई और रोल देना चाहती हैं। वहीं करीना और कैटरीना का रंग और बॉडी लैंग्वेज मंदाकिनी से मेल खाती है।
जहां तक दीपिका की बात है तो इसमें कोई शक नहीं कि वह डॉन की प्रेमिका की भूमिका में अच्छी दिखेंगी लेकिन उनका सांवला सलोना रंग शायद इसमें बाधा बन जाए। इसलिए अभी फिल्म की हीरोइन बारे कुछ तय नहीं हुआ है। इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होग
Thursday, March 17, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment