Wednesday, March 2, 2011

ओंकारेश्वर/मोरटक्का (खंडवा). शाजापुर से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहे संतों की कार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मोरटक्का पुल पर ओवरटेक करते समय नर्मदा में जा गिरी, जिसमें शाजापुर जिले के चार संतों की मौत हो गई, वही कारचालक बच गया।

ये सभी महाशिवरात्रि पर नर्मदा में डुबकी लगाने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार अल्टो एमपी-42 सी-0574 में सवार नरसिंहदास महाराज (68) किलोदा, सिया वल्लभदास महाराज (60) ग्राम गावड़ी, रामचंद्र महाराज (60) किल्लौद एवं अंबारामदास महाराज (60) नाहरखेड़ा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

कार चालक श्यामलाल उर्फ बंटी पिता मांगीलाल ग्राम किल्लौद मौत के मुंह से लौट आया। मोरटक्का चौकी प्रभारी पीसी कालोया ने बताया टोल टैक्स बेरियर से क्रेन बुलाकर कार नर्मदा से निकाल ली गई है।

इस दौरान मोरटक्का पुल से यातायात रोककर नए एक्वाडक पुल से चार पहिया वाहनों को रवाना किया।

बस-जीप भिड़े,6 महिलाएं मृत

खंडवा हरसूद रोड पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे जीप-बस भिड़ंत में 6 महिलाओं और एक पुरुष की की मौत हो गई, बकि 4 लोगों को गंभीर हालत में इंदौर एमवायएच में भर्ती किया गया है।

जीप में 22 लोग सवार थे,जो इंदौर निवासी रामपाल गिौड़ की सगाई कार्यक्रम में भाग लेकर नया हरसूद से खंडवा की ओर आ रहे थे। मरने वालों में नीतू जयपाल, अनीता सिंह, रमाबाई बरखेड़ी, रेश्माबाई, लक्ष्मीबाई और मानकुंवरबाई सिंह शामिल हैं।

ये हैं गंभीर घायल

राजेश जायसवाल,रामपाल मानसिंह,रेखाबाई कैलाश,5 वर्षीय यश कैलाश,कैलाश व एक अन्य।

ट्राला ने टक्कर मारी,छह मरे


मंगलवार दोपहर देवास-गांधीनगर नेशनल हाईवे स्थित माही नदी पुल से दो वाहन ट्राले की टक्कर से 50 फीट नीचे गिर गए। हादसे में छह लोगों की दबने से मौत हो गई और छह गंभीर घायल हो गए। तिलगारा रामायण मंडली के 12 सदस्य आयशर से रायपुरिया जा रहे थे।

पेटलावद की ओर से एक ट्राला आ रहा था। तभी दूसरा ट्राला उससे टकरा गया और एक ट्राला आयशर से टकराया। इस आयशर पुल के नीचे जा गिरी।

कुछ पल बाद सीमेंट से लदा ट्राला आयशर पर उलटा जा गिरा। इससे आयशर में बैठे भजन मंडली के 11 सदस्य दब गए। ट्राले का चालक भी फंस गय

No comments: