Saturday, March 12, 2011

फतेहाबाद. जिला झज्जर के गांव बेरी की विवाहिता अपने पति को छोड़कर भोडियाखेड़ा में अपने प्रेमी के घर आ गई। युवक के घरवालों ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया है। इसके चलते शुक्रवार को प्रेमी युगल थाने आ पहुंचा। उन्होंने थाना प्रभारी मौजीराम को पत्र देकर एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई है। यह लव स्टोरी डायल किए गए रॉंग नंबर से शुरू हुई थी। फोन पर ही प्यार हो गया और एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खा लीं।


भोडियाखेड़ा निवासी रवि (26) ने बताया कि दो माह पहले उसने अपने फोन से नंबर डायल किया था। नंबर गलती से और कहीं डायल हो गया। उस नंबर से महिला ने बात की। उसने अपनी पहचान झज्जर के गांव बेरी निवासी निशा (23) बताया। निशा बेहद भावुक अंदाज में बात कर रही थी। पहले तो उसने गलत नंबर बताते हुए फोन काट दिया, मगर थोड़ी देर बाद निशा ने दोबारा फोन किया।


बातों ही बातों में दोनों का परिचय हो गया, जिसके बाद रूटीन में बात करने लगे। यह सिलसिला करीब एक माह तक चला। इस बीच उनमें प्यार हो गया। निशा ने उसे बताया कि वह शादीशुदा है, मगर अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। इसके बाद निशा ने उसे मिलने के लिए कहा। गुरुवार को ये दोनों हिसार पहुंच गए। वहां निशा बोली कि वह उसी के साथ रहना चाहती है। निशा की जिद देखकर वह रात को उसे अपने घर ले आया। रवि ने बताया कि उसके घरवाले इससे नाखुश हैं, लेकिन वह उससे शादी करना चाहता है।


निशा ने बताया कि उसका पति जगदीश उसे शराब पीकर तंग करता है। उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है। कई बार उसकी जान लेने पर उतारू हो जाता है। उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी और चार साल की बेटी है, जिसे वह घर पर छोड़ आई।


निशा के मायके वाले मूल रूप से बंगाल के रहने वाले हैं, किंतु वे पिछले छह सालों से झज्जर शहर में रह रहे हैं। उसके ससुरालजनों को उसके घर से चले जाने पर कोई एतराज नहीं है और मगर मायकों वालों को खबर नहीं है। निशा ब्राह्मण तथा रवि धानक समुदाय से संबंध रखता है। युवक मजदूरी करता है। उसका कहना है कि निशा के लिए वह सब कुछ छोड़ने के लिए तैयार है। थाना प्रभारी मौजीराम ने बताया कि दोनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। फिलहाल दोनों ने दोस्ती के नाते साथ रहने का निर्णय लिया है। विवाहिता पक्ष से अभी तक कोई शिकायत भी नहीं मिली है। इसलिए इस मामले पर विचार किया जा रहा है। छानबीन के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएग

No comments: