बिहार. पश्चिम चंपारण. बिहार के बगहा जिले के पट्खैली ओपी थाने में एक महिला से साथ पुलिस के दो जवानों द्वारा बीती रात बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, थाने में दो पुलिसकर्मियों ने ही उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।
प्राप्त खबर के अनुसार यह महिला उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले की रहने वाली है। सुनीता देवी (काल्पनिक नाम) नामक यह महिला शादीशुदा है। इसे बगहा के पट्खैली निवासी राधिका देवी के बेटे से इश्क हो गया। इसके बाद राधिका देवी के बेटे ने महिला को भगा ले गया।
महिला के पति राजकिशोर सिंह ने कुशीनगर थाने में इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कराई। इसी प्राथमिकी के आधार पर कल रात पुलिस ने राधिका देवी के आवास पर छापा मारा। वहां, उनका बेटा तो नहीं मिला लेकिन महिला मिल गई। इस महिला को पूछताछ के लिए पुलिस अपने संग थाने ले आई।
पुलिस ने उसे रात भर लॉक अप में रखा। इसी रात होमगार्ड के जवान मुन्ना खान ने एक अन्य के साथ मिलकर महिला के साथ बलात्कार किया। सुबह होते ही महिला ने जोर-जोर से चिल्लाकर दरिंदे पुलिसवालों की कारस्तानी सुनाई।
मामला एसपी अनिल कुमार सिंह तक जा पहुंचा। एसपी ने महिला की मेडिकल जांच के आदेश दिए, जिसके बाद रेप की पुष्टि हो गई। एसपी के आदेश पर दोनों जवानों के खिलाफ उसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई ह
No comments:
Post a Comment