नई दिल्ली।। देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार है। रोहिणी में एक रिक्शा चालक ने 77 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप कर दिया। कुछ मजदूरों की नजर बुरी तरह जख्मी महिला पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को खबर की। इससे पहले भी यहाँ पर अक्सर दुष्कर्म की ख़बरें सुर्खियाँ बनती रहती हैं।
शनिवार देर रात यह वारदात रोहिणी के एन काटजू मार्ग पर हुई। जानकारी के मुताबिक 77 वर्षीय महिला ने पास ही में अपने रिश्तेदार के यहां जाने के लिए रिक्शा लिया था। रिक्शा वाला महिला को एक सुनसान प्लॉट में ले गया और वहां उनके साथ रेप किया गया।
वारदात के बाद वह वहां से फरार हो गया। बुरी तरह जख्मी महिला पर कुछ मजदूरों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को खबर की। महिला को तुरंत अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के बयान पर एन काटजू थाने में रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। रिक्शा चालक अभी भी फरार है।
उधर, महिला के परिजनों ने पुलिस पर जमकर भड़ास निकाली। महिला के बेटे ने कहा कि अगर पुलिस थोड़ा भी अलर्ट रहती तो यह वारदात नहीं होत
No comments:
Post a Comment