बाला साहेब ठाकरे का नाती निहार ठाकरे फरार
मुंबई, संगीत बीअर बार का मालिक और शिवसेना सुप्रीमो बाला साहेब ठाकरे के नाती निहार ठाकरे के विरुद्ध सांताक्रुज पुलिस ने पीटा के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है । फिलहाल निहार ठाकरे फरार है।ज्ञात हो की राज्य के गृह मंत्री आर आर पाटिल के निर्देश
पर मुंबई पुलिस ने देर रात तक चलने वाले बीअर बारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मुहीम छेड रखी है। पिछले सप्ताह में ५० से ६० बारों पर छापा मारकर २०० से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी की सांताक्रुज पश्चिम स्थित संगीत बीअर बार में देर रात तक बार बालाएं नृत्य करती हैं। मंगलवार की देर रात को पुलिस की टीम ने संगीत बार पर छापा मारकर ६ बार बालाओं सहित नौ को गिरफ्तार कर लिया जबकि संगीत बार के मालिक निहार ठाकरे अभी तक फरार हैं। पुलिस ने उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। ज्ञात हो की पीटा के मामले में जमानत बड़ी मुश्किल से मिलती है।
Wednesday, March 9, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment