Saturday, July 2, 2011

Naxali Hamla
मुंगेर । एक बार फिर से बिहार के मुंगेऱ जिले में नक्सलियों ने उत्पाद मचाया है। करेली गांव में शनिवार तड़के नक्सलियों ने अचानक गांव वालों पर धावा बोल दिया। उन्होंने 6 गांव वालों को मौत के घाट उतार दिया है और जबकि 12 लोगों को उन्होंने अगवा भी कर लिया है। हालांकि एक भी नक्सली प्रशासन के गिरफ्त में नहीं आया।

घटना सुबह पांच बजे की बताई जा रही है। गांव वालों का कहना है कि गांव वाले नक्सलियों के खिलाफ मुखबरी करते थे इससे नाराज होकर नक्सलियों ने गांव वालों पर अपना गुस्सा निकाला है। चारों ओर से घेरकर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में पांच ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में आए माओवादियों ने करेली गांव में अंधाधुंध गोलीबारी कर तड़के छह लोगों की हत्या कर दी है। मृतकों की पहचान नारायण कोड़ा, कांग्रेसी कोड़ा, सीवन राय, सुनील राय, रामदेव राय और नरेश राय के रूप में हुई है। भागलपुर के पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है। वैसे इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा और दहशत पसरा हुआ है। अगवा हुए लोगों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है.मौके पर ही पांच लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार धरहरा से करीब 10 किलोमीटर दूर करैला गांव में दो वाहनों पर सवार होकर 20 से 25 की संख्या में नक्सली सुबह पांच बजे ही दाखिल हुए थे। उन्होंने सभी ग्रामीणों को समर्पण करने का आदेश दिया। बाद में नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी प्रारम्भ कर दी जिसमें पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप
पुलिस के मुताबिक मृतकों में सुनील राय, रामदेव राय, कांग्रेस कोड़ा, नारायण कोड़ा, शिवन राय तथा नरेश राय शामिल हैं। नक्सलियों ने उन पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद नक्सली सात से ज्यादा लोगों को अपने साथ ले गए हैं, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

सीआरपीएफ की वर्दी में थे नक्सली
पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने पटना में बताया कि गांव में दाखिल होने वाले सभी नक्सली केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की वर्दी में थे। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन प्रारम्भ कर दी है तथा नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी हो रही है। तलाशी अभियान में सीआरपीएफ और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवानों को भी लगाया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) और भागलपुर के पुलिस महानिरीक्षक को घटनास्थल का मुआयना करने के लिए भेजा गया है।

No comments: