मुंबई आयेंगे मनमोहन और सोनिया
बम काण्ड में म्र्तक के आश्रितों को दो दो लाख देने की घोषणा
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुंबई विस्फोटों के मृतकों के निकट संबंधियों के लिए दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की और खुद से हालात का जायजा लेने मुंबई जाने का फैसला किया। उनके साथ यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मुंबई जाएंगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मनमोहन ने विस्फोटों में गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए एक-एक लाख रुपये की घोषणा की। सूत्रों ने बताया कि मनमोहन हालात का खुद से जायजा लेने शाम साढ़े पांच बजे मुंबई जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री विस्फोट स्थलों का दौरा करेंगे और घायलों से मिलने अस्पतालों में जाएंगे।
सूत्रों ने बताया कि मनमोहन के मुंबई दौरे के मद्देनजर मंत्रिपरिषद की बैठक रद्द कर दी गई। मनमोहन ने मुंबई के सिलसिलेवार बम विस्फोटों की कड़ी निंदा की थी और महानगर के लोगों से शांत रहने तथा एकजुटता दिखाने की अपील की थी। मनमोहन ने एक बयान में कहा था, मैं आज शाम मुंबई में बम विस्फोटों की कड़ी निंदा करता हूं...मैं मुंबई के लोगों से शांत बने रहने और एकजुटता दिखाने की अपील करता हूं।
विस्फोटों से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रख रहे प्रधानमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री और साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण से भी बात की थी। सिंह ने कहा था कि उन्होंने चह्वाण को घायलों और मृतकों के परिजन को राहत प्रदान करने के लिए हर संभव कदम उठाने को कहा है
Thursday, July 14, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment