मुंबई समेत १४ शहरों में हाई एलर्ट
मुंबई | मुंबई धमाकों में इंडियन मुजाहिदीन के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है जो झावेरी और ओपेरा हाउस में जो धमाके हुए हैं उसकी इंटेनसिटी सबसे ज्यादा की बतायी जा रही है।
इसमे करीब सैकड़ो लोगों के घायल होने की खबर बतायी जा रही है लेकिन अभी भी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। बुधवार शाम को लगातार तीन धमाके में एक बार मुंबई फिर से दहल उठी है। जहां तीन धमाकों के साथ पूरी मायानगरी बिखर गयी है वही एक खबर ये भी आ रही है कि गृह मंत्रालय ने कहा आतंकी हमला है।
गौरतलब है कि मुंबई के झावर, दादर बस स्टॉप और ओपेरा हाउस में जबरदस्त धमाका हुआ है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँच चुकी है। दोनों इलाके काफी भीड़भाड़ वाले हैं। कई गाड़िया ध्वस्त हो चुकी है |न्यूज चैनलों की माने तो दादर बस स्ट़ॉप के इलाके में एक कार में धमाका हुआ है, उस कार का नंबर एमएमच 43ए 9384 है| मुंबई समेत 14 शहरों में हाई एलर्ट घोषित कर दिया गया है।
Wednesday, July 13, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment