मुंबई। पहली बार छोटे पर्दे पर बिग बॉस सीजन-5 में दबंग सलमान खान और खलनायक संजय दत्त एक साथ नजर आएंगे। दोनों ही बिग बॉस सीजन-5 शो के होस्ट होंगे। ऐसा पहली बार होगा जब बिग बॉस शो को दो स्टार होस्ट करेंगे।
कलर्स चैनल के मुताबिक इसके लिए सलमान और संजय दत्त को साइन कर लिया गया है। कलर्स के मुताबिक ये पहला मौका होगा जब किसी रिएलिटी शो में सलमान खान और संजय दत्त साथ-साथ नजर आएंगे। इससे पहले सलमान के एक शो में संजू बाबा सिर्फ गेस्ट बनकर आए थे।
मालूम हो कि खान से संजू बाबा की दोस्ती काफी पुरानी है। इससे पहले शाहरुख खान ने भी संजय दत्त को 15 लाख रुपए की क्रूजर मोटर बाइक का गिफ्ट दिया है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म रॉ वन में रोल के लिए जब संजय दत्त से पूछा गया तो वो तुरंत मान गए। लेकिन रुपए लेने से मना कर दिया। बदले में शाहरुख उनके लिए कुछ खास करना चाहते थे। इसी वजह से किंग खान ने मुन्ना भाई को ये महंगा गिफ्ट दिया है।
बिग बॉस-5 को एक साथ होस्ट करते दिखेंगे सल्लू-संजय
मोटर बाइक के साथ एक महंगी घड़ी भी गिफ्ट में दी गई है। खास बात ये है कि कुछ दिन पहले संजय दत्त ने इटली से हेलमेट और जैकेट मंगवाए थे, लेकिन कस्टम में दिक्कत होने की वजह से बाइक नहीं मंगवा पाए थे। शाहरुख खान ने उनके लिए इटली से ये बाइक सीधे इंपोर्ट कर उनका मनपसंद गिफ्ट दिया है। संजय दत्त, किंग खान के इस गिफ्ट से काफी खुश हैं
Wednesday, July 20, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment