
पटना। बिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध शख्स को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए शख्स का नाम रियाउल सरकार बताया जा रहा है। पुलिस को शक है कि ये शख्स मुंबई ब्लास्ट से जुड़ा हो सकता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, एनआईए आईबी की टीम उसस शख्स से पूछताछ करने के लिए किशनगंज पहुंच रही है।
पुलिस के मुताबिक किशनगंज के महेशपुर गांव में पिछले 15 दिन से रह रहा था। संदिग्ध रियाउल सरकार मैसूर का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक रियाउल के पास से कुछ मराठी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। वहीं, पुलिस ने ठिकाना देनेवाले शख्स महताब आलम को भी हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक 15 दिनों रियाउल सरकार किशनगंज में महताब आलम के घर पर रह रहा था। पुलिस ने महताब को भी हिरासत में ले लिया। सूत्रों की माने तो पुलिस से पूछताछ में रियाउल ने अपने 6 नाम बताये हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किशनगंज में वो क्यों आया? वो यहां क्यों रह रहा था? इसकी जांच की जा रही है।
बिहार में एक संदिग्ध गिरफ्तार, NIA-IB पूछताछ को रवाना
पुलिस के मुताबिक रियाउल के पास से मराठी दस्तावेज बरामद हुए हैं। उससे ब्लास्ट से जुड़ी जानकारी हासिल हो सकती है। एनआईए की टीम और आईबी की टीम पूछताछ के लिए किशनगंज पहुंच रही है। इसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस मोबाइल डिटेल खंगालने में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment