117
Share
(17)
हैदराबाद।। लखटकिया कार 'नैनो' पेश करने के बाद टाटा समूह अब 32,000 रुपये की कीमत वाला घर पेश करने की तैयारी में है।
समूह ग्रामीण बाजार को ध्यान में रखकर सस्ते आवास की योजना बनाई है। इसे अगले साल के अंत तक पेश किया जा सकता है। टाटा स्टील के ग्लोबल रिसर्च प्रोग्राम के प्रमुख सुमितेश दास ने कहा, 'फिलहाल, आवास परियोजना देश के भर के 30 स्थानों पर टेस्टिंग लेवल पर है। फिलहाल हम कॉयर बोर्ड, जूट बोर्ड जैसी विभिन्न एजेंसियों तथा राज्य सरकारों से बातचीत कर रहे हैं।'
आवास का निर्माण पहले से तैयार सामान के आधार (प्री-फैब्रिकेटेड फॉरमेट) पर किया जाएगा जिसके तहत कंपनी छत, दरवाजा, खिड़की जैसे सामान से युक्त किट उपलब्ध कराएगी। इसके आधार पर मकान को खड़ा किया जा सकता है। ' बेस्ट प्रैक्टिसेस ऑफ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी मैनेजमेंट' पर आयोजित सम्मेलन में दास ने कहा, 'अगर आपके पास जमीन है तो इस आवास को सात दिन में बना सकते हैं। 20 वर्ग मीटर के मॉडल पर आधारित सीधा छत (फ्लैट रूफ) की लागत करीब 500 यूरो (करीब 32,000 रुपए) होगी।'
उन्होंने कहा कि उन्नत 30 वर्ग मीटर मॉडल पर खर्च 700 यूरो आएगा। इंदिरा आवास योजना का यही मॉडल है। दास ने कहा, 'इसी प्रकार, घर की छत पर सौर पैनल युक्त कई और मॉडल हो सकते हैं।'
2001 की जनगणना के अनुसार देश में 1.48 करोड़ ग्रामीण आवास की कमी है। इस लिहाज से टाटा की योजना काफी सफल हो सकती है।
Saturday, July 16, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment