Thursday, July 14, 2011

मुंबई धमाकों पर एक नजर



महाराष्ट्र गृह सचिव - अमनोनियम नाइट्रेट आधारित विस्फोटक इस्तेमाल किए गए हैं

महाराष्ट्र गृह सचिव आरके सिंह- एनएसजी ने बताया है कि घटनास्थल पर एक मृत व्यक्ति के शरीर पर सर्किट मिले हैं

प्रमुख भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी मुंबई पहुँचे. घटनास्थल का दौरा किया.

मंत्रिमंडल ने घायलों की चिकित्सा की व्यवस्था के बारे में चर्चा की.

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने मृतकों को श्रद्धांजलि का प्रस्ताव पारित किया.

चिदंबरम: विस्फोटकों में अमोनियम नाइट्रेट का उपयोग किया गया लेकिन रिमोट कंट्रोल का नहीं.

घायलों को 50-50 हज़ार मुआवज़ा देने की घोषणा. सभी के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी.

महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के रिश्तेदारों को पाँच-पाँच लाख का मुआवज़ा देने की घोषणा की.

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि पिछले 31 महीनों में महाराष्ट्र पुलिस ने जो कार्रवाइयाँ की हैं, ये हमला उसकी प्रतिक्रिया स्वरुप भी हो सकता है.

पी चिदंबरम ने विश्वास जताया कि जाँच में उस ग्रुप का पता चलेगा जिसने विस्फोट किया है.

गृहमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि फ़िलहाल किसी ग्रुप का नाम लेना सही नहीं. सभी ऐसे ग्रुप के बारे में जाँच की जा रही है जो भारत पर हमला कर सकते हैं.

मुंबई में हो रही है तेज़ बारिश. जाँच का काम प्रभावित होने की आशंका.

संयुक्त राष्ट्र ने कहा, "आतंकवाद अपने सभी रुपों में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए ख़तरा है."

संयुक्त राष्ट्र ने मुंबई में हुए हमलों की निंदा की.

मुंबईवासी घायलों की सहायता के लिए सामने आए. ट्विटर पर भी रक्तदान का प्रस्ताव.

कहाँ कहाँ हुए धमाके: नक्शा

दिल्ली और पुणे से मुंबई पहुंचे फ़ोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थलों से सैंपल एकत्रित किए.

दोनों सुबह 0930 बजे एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे

मुंबई में केंद्रीय गृहमंत्री चिदंबरम और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने मंत्रालय में बैठक की

एनएसजी की छह सदस्यीय जांच टीम मुंबई पहुंची.

केंद्रीय गृह मंत्रालय - गंभीर रूप से घायलों को बड़े अस्पतालों में शिफ़्ट किया जा रहा है

धमाकों में मरने वालों की संख्या 21 हुई, 141 घायल.

केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम मुंबई में. दादर कबूतरखाना और ओपेरा हाउस का दौरा किया.

इसके अलावा सेंट जॉर्ज में पांच, सुरशा और नायर में दो-दो घायल भर्ती.

हरिकिशन अस्पताल में 40, सेफ़ी में 34, जेजे में 18, जीटी में 14, बॉम्बे अस्पताल में 12, भाटिया में सात, केईएम में सात घायल भर्ती.

धमाकों में मरने वालों की संख्या 21 हुई, 141 घायल

ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग: हम भारत सरकार और अपने सहयोगियों के साथ आतंकवाद के ख़तरे के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

मुंबई हमलों की चौतरफ़ा निंदा

धमाकों में मरनेवालों की संख्या 20 हुई, 100 से ज़्यादा घायल.

ओबामा: हम इस भंयकर अपराध के लिए ज़िम्मेदार लोगों को क़ानून के कठघड़े में लाने के लिए भारत को सहयोग की पेशकश करेंगे.

राष्ट्रपति बराक ओबामा: इस मुश्किल घड़ी में अमरीकी लोग भारतीयों के साथ हैं.

मुंबई हमला तस्वीरों में

धमाकों में मरनेवालों की संख्या 20 हुई, 100 से ज़्यादा घायल

मुंबई में कहां कहां हुए धमाके: नक्शा

हामिद अंसारी ने लोगों से एकजुट रहने की गुज़ारिश की.

उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा ये हमले देश को अस्थिर करने के मकसद से किए गए हैं.

सोनिया गांधी ने हमले की निंदा की और लोगों से शांत रहने की अपील की.

पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि धमाके काफ़ी शक्तिशाली थे.

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया है कि पहला बम एक छाते में छिपा हुआ था और मोटरसाईकिल पर रखा हुआ था.

मुंबई में स्कूलों के उपनिदेशक ने कहा कि गुरूवार को सभी स्कूल खुले रहेंगे.

अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने धमाकों की कड़ी निंदा की और मदद की पेशकश की.

सुषमा स्वराज ने कहा एक राष्ट्र के रूप में हमें आत्‍मनिरीक्षण करना चाहिए कि कहां क्या ग़लत हुआ है

सुषमा स्वराज ने ट्विट किया इसे एक कायरता का कार्य बताते हुए बयान देना काफ़ी नहीं होगा.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की.

भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया है कि अभी 2008 के घाव भरे नहीं थे कि मुंबई में फिर सिलसिलेवार धमाके हुए हैं.

दिल्ली और हैदराबाद से फ़ोरेंसिक टीम मुंबई के लिए रवाना.

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने मरनेवालों के लिए संवेदना व्यक्त किया.

No comments: