IBN7 IBN7
पॉलिटिक्स न्यूज
[+] 123 और खबरें
सरकार की लापरवाही से हुआ मुंबई हमला: गुरुदास कामत
आईबीएन-7
Posted on Jul 17, 2011 at 09:27am IST | Updated Jul 17, 2011 at 10:05am IST
Email
Print
3Share
नई दिल्ली। कैबिनेट फेरबदल के बाद से बागी तेवर दिखा रहे महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता गुरुदास कामत ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि महाराष्ट्र सरकार की लापरवाही के चलते 13 जुलाई को मुंबई में हमला हुआ। गुरुदास कामत ने मुंबई सीरियल ब्लास्ट पर कहा कि 26-11 के हमले के बाद भी सरकार नहीं सुधरी। ये कहीं ना कहीं सरकार की लापरवाही है।
गौरतलब है कि कामत हमेशा से ही एक आक्रामक नेता माने जाते हैं। दरअसल मंत्रिमंडल फेरबदल के वक्त गृह राज्यमंत्री पद छीने जाने से गुरुदास कामत काफी नाराज थे। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए पेयजल विभाग का जिम्मा लेने से इनकार कर दिया और पद से इस्तीफा दे दिया।
फुलकवरेज
सरकार की लापरवाही से हुआ मुंबई हमला: गुरुदास कामत
कामत ने कहा कि 2008 के हमले के बाद मुंबई और पूरे देश पर ऐसा सुरक्षा चक्र रखा गया। जिससे कोई हमारी तरफ नजर उठाकर देखने की हिम्मत नही कर सकता था, लेकिन बावजूद इसके ये घटना घटी। मै मानता हूं कि ये सरकार, पुलिस और लोगों की लापरवाही है।
कामत ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि 26/11 के आतंकी हमले के बाद भी सरकार नहीं जागी है। सुरक्षा के लिहाज से आज भी कई खामियां हैं। इन तमाम बातों को उन्होंने एक खत में लिखकर प्रधानमंत्री तक भी पहुंचाया है।
Sunday, July 17, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment