शव से मिला इलेक्ट्रिक सर्किट
मुंबई।। मुंबई के जे . जे . हॉए।स्पिटल के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि बुधवार के बम विस्फोटों में मारे गए लोगों में से एक के शव से इलेक्ट्रिक सर्किट बरामद किया गया है।
हॉस्पिटल के डीन टी . पी . ल्हाणे ने कहा कि यह जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। एक शव से इलेक्ट्रिक सर्किट मिला है। सम्भवत : इसकी मदद से ही किसी एक धमाके को अंजाम दिया गया होगा।
बुधवार शाम के विस्फोटों में कम से कम 18 लोग मारे गए और 131 घायल हो गए। जे . जे . अस्पताल उन 13 अस्पतालों में से है , जहां पीड़ितों को इलाज के लिए ले जाया गया।
सीरियल ब्लास्ट से दहल गई मुंबई दूसरी ओर , मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दो संदिग्धों की पहचान की कोशिश शुरू हो गई है। दादर में सीसीटीवी कैमरे में कैद दो संदिग्धों पर बम प्लांट करने का शक है। जांच एजेंसियों ने दोनों संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। धमाकों की जांच में सभी एजेंसियों ने साझा अभियान शुरू कर दिया है। विस्फोट के पीछे इंडियन मुजाहिदीन और लश्कर का हाथ माना जा रहा है।
Thursday, July 14, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment