Monday, July 25, 2011

मुम्बई । मुम्बई में गत 13 जुलाई को हुए तीन बम विस्फोटों में घायल एक और व्यक्ति ने सोमवार को यहां एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इन विस्फोटों में मरने वालों की संख्या 24 हो गई।





बृहनमुम्बई नगर निगम (बीएमसी) के आपदा नियंत्रण केंद्र ने बताया कि मानकेश्वर विश्वकर्मा (48) की मौत शनिवार को केईएम अस्पताल में हो गई। विश्वकर्मा कारीगर थे और 13 जुलाई की शाम को वह दादर के कबूतरखाना बाजार में प्लाइवुड खरीदने गए थे। इसी दौरान वहां हुए विस्फोट में वह घायल हो गए थे। अस्पातल के एक अधिकारी ने बताया कि विश्वकर्मा को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि मुम्बई के झावेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में हुए बम विस्फोटों में 131 लोग घायल हो गए थे। कुछ लोगों का इलाज अभी भी शहर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है, तथा कुछ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

No comments: