Saturday, July 30, 2011

एकता तिवारी से छेड़छाड़ , ड्राइवर गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई में टीवी कलाकार एकता तिवारी ने अपने पूर्व ड्राइवर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। एकता का आरोप है कि साजिद नाम के आरोपी ने उसके घर में जबरन घुसकर उसे धमकाया और छेड़छाड़ की।

स्टार प्लस के सीरियल तेरे मेरे सपने में काम करने वाली एकता को नहीं पता था कि उसी का ड्राइवर साजिद उसकी रातों की नींद और दिन का चैन छीन लेगा। एकता का आरोप है कि साजिद पिछले कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। अपने ड्राइवर की हरकतें देख एकता ने उसे 15 दिन पहले निकाल भी दिया था लेकिन हद तो तब हो गई जब साजिद अचानक गुरुवार को एकता के घर पहुंच गया और जबरन घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

एकता तिवारी ने बताया कि ड्राइवर बदतमीजी करने लगा और धमकाने लगा कि अगर मैंने उसको छोड़ कर किसी और को काम पर रखा तो ठीक नहीं होगा। वो और किसी को उसके साथ काम करने नहीं देगा क्योंकि वो उस को दिलोजान से चाहता है। एकता ने नवघर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी साजिद के खिलाफ छेड़छाड़, गालीगलौज और जबरन घर में घुसकर हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है।

No comments: