Thursday, July 7, 2011

पाक में घुसे 800 आतंकी, 15 की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सीमा पर बसे एक गांव में बुधवार को अफगानिस्तान से आए करीब 200 तालिबानी लड़ाकों ने हमला बोल दिया। तालिबानी आतंकियों ने एक स्कूल को फूंक दिया। आतंकियों ने बिन शाही इलाके में मिसाइल हमले भी किए। इसके बाद सुरक्षा बलों और कबाईली लोगों से आतंकियों की झड़प हुई। इसमें 12 आतंकी मारे गए। झड़प में स्थानीय शांति समिति के दो कार्यकर्ता भी मारे गए जबकि पांच अन्य नागरिक घायल हो गए।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अफगानिस्तान के कुन्नर प्रांत के 800 तालिबानी लड़ाके पाकिस्तान के दार जिले के खार गांव में घुसे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले एक जून को भी तालिबानी लड़ाकों ने दार जिले में हमला किया था। उस समय 500 तालिबानी आतंकियों ने एक पुलिस चौकी पर हमला बोला था। उस समय कुल 65 लोग मारे गए थे। इनमें से 27 पाकिस्तानी सैनिक और तीन नागरिक भी शामिल थे। उधर उत्तरी वजीरिस्तान के मिरानशाह में तालाबानी आतंकियों के साथ हुई झड़प में दो आतंकी मारे गए जबकि पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

No comments: