Wednesday, July 6, 2011

गुड़गांव। रील लाइफ प्रियंका चोपड़ा को 7 खून करने पर माफी मिल गई थी। रियल लाइफ में उनकी बहन और साउथ की अदाकारा मीरा चोपड़ा पर गुड़गांव में एक महिला की गैर इरादतन हत्‍या के मामले में मामला दर्ज कर लिया है। उन पर गुड़गांव के एक व्‍यापारी सुमित के साथ मिलकर उसकी पत्‍नी की हत्‍या करने का मामला दर्ज हुआ है। इसके बाद से मीरा चोपड़ा अपने घर से गायब हैं। पुलिस ने सुमित नाम के व्‍यापारी को‍ गिरफ्तार कर लिया है।

मारी गई महिला रुचि भुट्टन के परिवार वालों का कहना है कि मीरा चोपड़ा का सुमित भट्टन के साथ अफेयर चल रहा था। सुमित अपनी पत्‍नी रुचि से छुटकारा पाकर मीरा से शादी करना चाहता था। इसके लिए वह उसे मारता-पीटता भी था। परिवार वालों का कहना है कि रुचि ने फोन करके उन्‍हें बोला था कि मुझे यहां से ले जाओ वरना सुमित मुझे मार देगा।

हत्‍या के बाद मीरा चोपड़ा कहां गायब हुई हैं अभी इसके बारे में पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि हत्‍या के कारणों की जांच चल रही है। महिला के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए ले जाया गया है। अभी सुमित भुट्टन से पूछताछ चल रही है। पूछताछ में अगर अभिनेत्री मीरा चोपड़ा का नाम आता है तो उन्‍हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

साउथ की लगभग दर्जन भर फिल्‍मों में काम कर चुकी मीरा चोपड़ा बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली थीं। इससे पहले मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। उन्‍होंने कई ब्रांड के विज्ञापनों में भी हिस्‍सा लिया है। अब देखने वाली बात होगी कि क्‍या प्रियंका चोपड़ा की तरह मीरा चोपड़ा रियल लाइफ में 1 खून माफ करा पाएंगी या नहीं।

No comments: