बैतूल। गुरुपूर्णिमा पर्व पर खंडवा धुनी वाले दादाजी के दर्शन करने बोलेरो जीप में सवार होकर जा रहे 16 श्रद्धालुओं से भरी जीप नाले के ऊपर से गुजरते समय बह गई। इस हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनके शव भी पुलिस व ग्रामीणों ने खोज निकाले हैं। हादसे के बाद किसी तरह 3 लोग जिंदा बच गए हैं, लेकिन उनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। शेष दो लोग अभी लापता हैं। इसमें एक जीप का चालक बताया जा रहा है।
मौके से मिली जानकारी के मुताबिक जीप में सवार हुए सभी 16 लोग आमला विकासखंड के गांव अंबाड़ा के हैं। ये लोग गुरुपूर्णिमा पर्व पर खंडवा स्थित धुनी वाले दादाजीधाम मत्था टेकने के लिए गुरुवार रात को निकले थे। रास्ते में भीमपुर ब्लाक के दामजीपुरा के आगे एक पहाड़ी नाले के रपटे से गुजर रहे थे। इस रपटे पर पानी बह रहा था।
हादसे में जिंदा बचे श्रद्धालु दर्शन, नंदिनी व शेरू ने बताया कि हमारे वाहन के आगे-आगे चल रहा वाहन रपटे पर पानी होने के बाद भी निकल गया था। हमारे वाहन के चालक ने भी जीप को रपटे पर डाल दिया, लेकिन हमारी जीप रपटे के एक गड्ढे में फंस गई। जीप को निकालने की कोशिश कर ही रहे थे कि अचानक रपटे पर पानी का बहाब तेज हो गया। बहाव तेज होते ही रपटे से जीप बहकर नाले में चली गई। किसी को संभलने का ज्यादा वक्त नहीं मिल सका। जो दरवाजे के पास बैठे थे वे किसी तरह बाहर निकल आए।
Friday, July 15, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment