नई दिल्ली 13 जुलाई .वार्ता. भारत जल्दी ही पाकिस्तान को उस देश में छिपे 50 मोस्ट वांटेड अपराधियों की एक संशोधित सूची सौंपेगा1
सरकारी सूत्रों ने आज यहां बताया कि गृह मंत्रालय ने इन अपराधियों की नई सूची तैयार कर ली है1 वह सूची को विदेश मंत्रालय के सुपुर्द करेगा जो संभवत. अगले हफ्ते इसे पाकिस्तानी उच्चायोग के हवाले कर देगा1
सूत्रों के अनुसार पिछली सूची में हुई गडबडियों को देखते हुए इस बार इसे तैयार करते समय खास एहतियात बरता गया है1 केन्द्रीय जांच ब्यूरो .सीबीआई. राष्ट्रीय जांच एजेंसी .एनआईए.और राज्य पुलिस बलों से हासिल जानकारी के आधार पर तैयार इस सूची में हर अपराधी के नाम को पूरी जांच पडताल के बाद ही जगह दी गई है1
भारत ने पाकिस्तान को 50 मोस्ट वांटेड अपराधियों की पिछली सूची मार्च में नई दिल्ली में दोनों देशों के गृह सचिवों की बातचीत के दौरान सौंपी थी1 बाद में पता चला कि इस सूची में शामिल दो नाम वजहुल कमर खान और फीरोज अब्दुल राशिद खान भारत में ही रह रहे हैं1
वजहुल को 2003 में मुलुंड में ट्रेन में हुए विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था और वह जमानत मिलने के बाद ठाणे में अपने घर में पाया गया1 फीरोज को 1993 में मुंबई में हुए विस्फोटों के सिलसिले में पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और वह अब भी आर्थर रोड जेल में है1
सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान को मोस्ट वांटेड अपराधियों की सौंपी गई पिछली सूची में हुई इन दो गडबडियों की जानकारी भी दी जाएगी1
समझा जाता है कि नई सूची के 50 अपराधियों में अंडर वर्ल्ड सरगना दाउद इब्राहीम. 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों में शामिल हफीज सईद और जकीउर्रहमान लखवी के नाम शामिल हैं1
Wednesday, July 13, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment