आतंकी हमले से फिर दहली मुंबई , तीन धमाकों से दहशत
मुंबई। 26/11 हमले के घाव अभी भरे भी नहीं हैं कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर सिलसिलेवार धमाकों से दहल उठी। लोकल ट्रेनों में हुए हमलों की बरसी को अभी दो दिन भी नहीं हुए है कि आतंकियों ने बुधवार शाम शहर के तीन जगहों पर सिलसिलेवार धमाके कर दिए। पन्द्रह मिनट के अन्तराल में हुए तीन धमाकों में करीब 20 लोगों के मारे जाने और 150 के घायल होने की खबर है। केन्द्रीय गृहमंत्रालय ने धमाकों को आतंकी हमला करार दिया है।
केन्द्र ने माना आतंकी हमला
केन्द्रीय गृहमंत्रालय ने धमाकों को आतंकी हमला करार दिया है। दिल्ली में केन्द्रीय विशेष सचिव यूके बंसल ने कहा कि मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि मौतों की संख्या पुष्ट नहीं है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी महाराष्ट्र के सीएम पृथ्वीराज चव्हाण से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली है। धमाकों के बाद मुंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
झावेरी बाजार में जानमाल का नुकसान ज्यादा
सूत्रों के मुताबिक पहला धमाका झावेरी बाजार में मुंबा देवी मंदिर के नजदीक हुआ। दूसरा धमाका दादर तथा तीसरा ओपेरा हाउस के डायमंड मार्केट में हुआ। सूत्रों के अनुसार दादर में धमाका एक टैक्सी में हुआ। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने तीनों जगहों पर धमाकों की पुष्टि करते हुए कहा कि झावेरी बाजार में एक क्षतिग्रस्त छाते से आईईडी के अवशेष मिले हैं। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण यहां ज्यादा जानमाल का नुकसान हुआ है। ओपेरा हाउस के करीब कुछ लोगों के मारे जाने की खबर है पर इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल मौकों पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि दोषी किसी सूरत में नहीं बचेंगे।
विस्फोट में आईईडी का इस्तेमाल
यह तीनों धमाके भीड़भाड़ वाले इलाके हुए। एक धमाका झावेरी बाजार और दूसरा दादर तथा तीसरा ओपेरा हाउस के पास हुआ है। विस्फोटकों में आईईडी के इस्तेमाल की बात सामने आ रही है। तथा प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहदीन पर शक जताया जा रहा है।
200 से भी ज्यादा घायल
इन धमाकों में करीब दो सौ से भी ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को समीप के जेजे, जीटी और सेंट जार्ज अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। अचानक तेज धमाके की सी आवाज के बाद चारों जगह भगदड़ के हालात बन गए। लोग सीरीयल बम विस्फोट की आशंका जता रहे हैं।
भीड़भाड़ वाले इलाकों को बनाया निशाना
सूत्रों के अनुसार दादर में धमाका एक टैक्सी में हुआ। इस टैक्सी का नम्बर एमएच43ए9384 बताया जा रहा है। टैक्सी में टिफिन बम रखे जाने की आशंका जताई गई है। जबकि झावेरी बाजार में खाउ ली में तेज आवाज सुनाई दी। ओपेरा हाउस के करीब डायमंड हर्बर के प्रसाद चैम्बर के करीब भी धमाके हुए। राक्सी सिनेमा हॉल के पास भी धमाके की आवाज सुनी गई पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
सुरक्षा एजेंसिया सक्रिय
विस्फोटों की सूचना मिलते ही पुलिस और एटीएस की मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने इस बारे में कोई फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी है। घटनास्थल पर अग्निशमन गाडिया पहुंच चुकी है। धमाकों की जांच के लिए दिल्ली से एनआईए और दिल्ली से फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी रवाना कर दी गई है।
चश्मदीद के मुताबिक दादर इलाके में एक बस स्टॉप के पास धमाका हुआ है। धमाके में वहां खड़ी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार का नंबर है- एमएच 43 ए, 9384। यहां 30 लोगों के घायल होने की खबर है। झावेरी बाजार में खाऊ गली में मुंब्रा देवी मंदिर के सामने धमाका हुआ है। यहां करीब 50 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा ओपेरा हाउस के प्रसाद चैंबर में धमाका हुआ है। यहां करीब 20 लोग घायल हुए हैं। मुंबई के पुलिस आयुक्त अरुप पटनायक के मुताबिक झावेरी बाजार में जिस बम से धमाका हुआ, वह छाते में छुपा कर रखा गया था।
विस्फोट के बाद घटनास्थल पर पहुंचे दादर के एसीपी मधुकर संखे ने शुरू में मामले को हल्का बताने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'बस स्टॉप के पास बिजली के खंभे थे। शायद इनमें विस्फोट हुआ हो।' लेकिन गृह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि धमाकों में आईईडी का इस्तेमाल हुआ है। शक है कि धमाकों में इंडियन मुजाहिदीन का हाथ हो सकता है।
Wednesday, July 13, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment