Saturday, July 16, 2011

लखीमपुर खीरी। एक मां के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। लाख कोशिशों के बावजूद ये मां अपनी नाबालिग बेटी को खुदकुशी करने से नहीं रोक पाई। घरवालों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने उनकी लड़की के साथ गैंगरेप किया जिसकी वजह से उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली।

दरअसल, लखीमपुर खीरी जिले में 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा का अपने स्कूल टीचर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लोगों से नजर छुपा कर जब दोनों चितैनिया गांव में एक दूसरे से मिलने पहुंचे। तो यहां पर गांव के कुछ लोगों की नजर पड़ गयी। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की गई। लड़की गुहार लगाती रही, पर किसी को उस पर तरस नहीं आया। पूरे गांव के सामने यहीं पर दबंगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

दबंगों ने किया बलात्कार, पिता की इज्जत के लिए दे दी जान

गांववालों के तानों और जिल्लत से आजिज इस लड़की ने आखिकार फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वो अपने पिता का नाम रोशन करना चाहती थी लेकिन वो इसके काबिल नहीं बची। इसलिये अब वो जीना नहीं चाहती। पुलिस ने पहले तो हीलाहवाली की, लेकिन मीडिया के सवाल उठाने पर बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।




पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 306 आत्महत्या के लिए उकसाने, 376 बलात्कार, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दबंगों की इस करतूत के बाद पूरा इलाका एक बार फिर शर्मसार है। वहीं, पुलिस अभी तक किसी भी बलात्कारी को नहीं पकड़ पाई है। लोगों में पुलिस की भूमिका को लेकर जबरदस्त नाराजगी है। बलात्कारी एक पूर्व सांसद के करीबी बताए जा रहे हैं। शायद यही वजह है कि पुलिस उनके नाम जानने के बाद भी अभी तक उन पर हाथ नहीं डाल पाई है।


IBNKhabarMore on: lakhimpur kheri, girl, teacher, love, rap

No comments: