अहमदाबाद. गुजरात लंबे समय से आतंकियों के निशाने पर है और आज वहां आठ बम बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार यह जनमाष्टमी पर माहौल बिगाड़ने की साजिश थी। हालांकि बम कम क्षमता वाले हैं, लेकिन गिरफ्तार लोगों से बम बनाने का सामान मिलने के बाद मामला काफी गंभीर हो गया है।
गुजरात पुलिस ने शाह आलम स्थान से करीब १० बम बरामद किए हैं। पुलिस जांच कर रही है कि कम क्षमता वाले इन बमों का संबंध मुंबई में हुए धमाकों से तो नहीं है।ये सारे बम दाणीलिमड़ा इलाके से बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की छापेमारी जारी है।
अहमदाबाद के दाणीलिमड़ा इलाके में शहजाद नाम के एक शख्स को उसकी पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दानिश की पत्नी ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसका पति दानिश उसे बम से उड़ाने की धमकी दे रहा है।
पुलिस ने महिला की सूचना पर पति दानिश को गिरफ्तार कर लिया। दानिश से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि शहजाद ने 10 जगहों पर बम छिपा रखे हैं। सूचना पर पुलिस ने सभी सुतली बम को रिकवर कर लिया। पुलिस ने कुल 10 बम बरामद किये हैं। पुलिस ने इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सभी बम निष्क्रिय कर दिए हैं, लेकिन आशंका है कि कुछ और स्थानों पर भी बम हो सकते हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से देशी तमंचे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने इनसे बम बनाने का सामान और विस्फोटक भी बरामद किए हैं। विस्फोटक बड़ी-बड़ी कैन में छुपा कर रखे गए थे। पुलिस ने बड़ी संख्या में कीलें और छर्रे भी बरामद किए हैं। आतंकी इनका इस्तेमाल विस्फोटक में लगा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मारे जाएं और घायल हों
Sunday, July 17, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment