Thursday, July 7, 2011


कांशीराम नगर। उत्तर प्रदेश के कांशीरामनगर जिले के पटियाली क्षेत्र में एक ट्रेन और बस की टक्कर हो गई जिसमें 33 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। ये हादसा तब हुआ जब बस मानवरहित क्रॉसिंग से गुजर रही थी तभी तेज रफ्तार से आ रही छपरा-मथुरा एक्सप्रेस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस में 100 लोग सवार थे। ये सभी एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। राहत और बचाव का काम जारी है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिल दहला देने वाली इस घटना पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों को दो-दो लाख जबकि घायलों को 50 हजार रु. देने का एलान किया गया है।

यूपीः ट्रेन-बस की टक्कर से 33 लोगों की दर्दनाक मौत

कांशीरामनगर जिले के पुलिस अधीक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कल रात करीब ढाई बजे ट्रेन और बस की यह भयानक टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि 33 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गये। बस के मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने से हताहतों की संख्या बढ़ने का भी अंदेशा है

No comments: