Tuesday, July 26, 2011

एडा। बाबा रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण का कोई अता-पता नहीं है। सीबीआई द्वारा फर्जी तरीके से पासपोर्ट हासिल करने के मामले में बालकृष्ण के खिलाफ लुक ऑउट नोटिस जारी किया गया है। शक जताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वो भूमिगत हो गये हैं।

गौरतलब है कि सीबीआई ने बालकृष्ण पर फर्जी कागजात के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सीबीआई ने उनके खिलाफ एक लुकआउट नोटिस भी जारी किया है। जिसके बाद से बालकृष्ण गायब हैं।

मालूम हो कि सोमवार सुबह बालकृष्ण ने अपनी सुरक्षा में तैनात उत्तराखंड पुलिस के जवान जयेंद्र को साथ ले जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने जयेंद्र को दूसरी गाड़ी से पतंजलि आश्रम पहुंचने को कहा। सुरक्षाकर्मी जयेंद्र पतंजलि आश्रम पहुंचा तो पता चला कि बालकृष्ण वहां नहीं आए। जब शाम तक बालकृष्ण का कुछ पता नहीं चला तो जयेंद्र ने उनके गुम होने की जानकारी पुलिस को दी।

रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण लापता, लुक आउट नोटिस जारी
फुलकवरेज

बालकृष्ण के अलावा सरकारी एजेंसियों ने रामदेव पर भी शिकंजा कस दिया है। हरिद्वार पुलिस रामदेव के गुरू शंकर देव के लापता होने की फाइल एक बार फिर से खोलने जा रही है। मामले की जांच एसआईएस यानी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन स्क्वॉड से भी करवाई जा सकती है।

No comments: