मुंबई। मुंबई में बीती रात से लगातार मुसीबत की बारिश हो रही है। बारिश से मुंबई के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। बारिश और पानी के जमाव को देखते हुए अंधेरी इलाके में मौजूद मिलन सब वे को बंद कर दिया गया है।
वहीं, बारिश की वजह से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे और इस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर जाम लगा है। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे और अंधेरी से सांताक्रूज एयपोर्ट के बीच ट्रैफिक का बुरा हाल है। गाड़ियां रेंग रही हैं। कुर्ला से लेकर सायन के बीच में भी यही हाल है। ट्रैफिक में गाड़ियां फंसी हैं।
गौरतलब है कि दहिसर, मलाड, अंधेरी, विक्रोली, घाटकोपर, बांद्रा, दादर, परेल, महालक्ष्मी, चर्चगेट, वडाला, सायन इलाके में लगातार बारिश हो रही है। सायन, हिंद माता, परेल में जलजमाव हो गया है। बारिश की वजह से हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही है।

No comments:
Post a Comment