नई दिल्ली। तिहाड़ जेल के जेल सुपरिटेंडेंट एस सी भारद्वाज का तबादला कर दिया गया है। इनपर आरोप है जेल में कलमाड़ी को चाय-नाश्ता कराने का। आरोप ये भी है कि तिहाड़ में बंद दूसरे वीआईपी कैदियों को सुविधा पहुंचाते रहे हैं। गौरतलब कि पिछले दो दिन पहले ट्रायल कोर्ट के जज ब्रजेश गर्ग ने औचर निरीक्षण के दौरान उन्हें कलमाड़ी जेल सुपरिटेंडेंट के कमरे में पाया और कलमाड़ी वहां चाय नाश्ता कर रहे थे।
तिहाड प्रशासन ने रिपोर्ट देखने के बाद जो कार्रवाई की है ये उसी का असर माना जा रहा है। हालांकि तिहाड़ प्रशासन का कहना है कि ये रूटीन ट्रांसफर है जो कि 1 जुलाई से किया जाना था लेकिन जिस तरह से इंस्पेक्टिंग जज की रिपोर्ट आई। बताया गया कि VIP कैदियों को तिहाड़ जेल परिसर में जो सुविधा मिल रही थी उसी को देखते हुए ये पूरा असर माना जा रहा है। इस बात की भी संभावना है कि आने वाले दिनों में तिहाड़ जेल के और भी कर्मचारियों-अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सकती। है

दरअसल जेलों का न्यायपालिका द्वारा समय समय पर दौरा किया जाता है। बृहस्पतिवार को जब जेल के रूटीन दौरा हुआ तो पाया गया कि जिस तरीके से आम कैदियों को रखा जाता है उस तरीके से सुरेश कलमाडी को नहीं रखा गया था। वो जेलर के कमरे में पाए गए थ। साफ तौर पर इसमें जेल मैन्युअल का उल्लंघन था। यही रिपोंर्ट इंस्पेक्टिंग जज ने डिस्ट्रिक्ट जज को सौंपी है। इसी के आधार पर आने वाले संमय में तिहाड़ जेल के कुछ और कर्मचारियों–अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना है
No comments:
Post a Comment