Thursday, June 23, 2011

दबंग की ख्वाहिश , क्रिकेट टीम पैदा करे ऐश

मुंबई। बच्चन परिवार में एक बच्चा आने वाला है। इस खबर से अमिताभ खुश हैं। कि उनकी बहू मां बनने वाली है, बेटा अभिषेक पापा और खुद वो दादा। वहीं ऐश्वर्या के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान ने ऊपर वाले से दुआ की है कि ऐश्वर्या 11 बच्चों की मां बनें।

ऐश्वर्या प्रिगनेंट हैं और इस खबर के बाद बच्चन परिवार को बधाइयों का सिलसिला जारी है। बधाइ देनेवालों की इस लाइन में ऐश्वर्या के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान भी हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे को होने वाले दादा जी को प्रणाम। दबंग ने दुआ की कि ऐश्वर्या को 11 बच्चे हों। ताकि वो क्रिकेट टीम बना सकें।

दबंग ने कहा बधाई हो, ऐश 11 बच्चों की मां बनें!
बात बधाइयों की हो तो बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान कैसे पीछे रहते। उन्होंने ट्विटर पर अमिताभ को बधाई देते हुए लिखा, मुबारक हो! फिर से दादा हो गया हम सबका बाप! शाहरुख ने ऐश और अभिषेक को भी बधाई दी है।

वहीं, रवीना टंडन ने ट्विटर पर कहा कि बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। किसी भी अन्य महिला की तरह ही ऐश्वर्या ने भी बच्चों के साथ खुशहाल पारिवारिक जीवन का सपना देखा था।

उन्होंने लिखा कि ऐश्वर्या की जिंदगी वास्तव में वैसी है जैसी वह चाहती थीं। उनके पास एक प्यार करने वाला पति है, एक अच्छा परिवार है, सफल करियर है और अब बच्चे भी होंगे।

No comments: