इराक़ में धमाका, 22 की मौत

दिवानिया में दो गाड़ियों में हुआ धमका
मध्य इराक़ के अधिकारियों का कहना है कि राजधानी काबुल से डेढ़ सौ किलोमीटर दक्षिण में स्थित दिवानिया शहर में हुए बम हमले में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं.
अधिकारियों के मुताबिक़ प्रांतीय गवर्नर के आवास के नज़दीक विस्फोटकों से भरी दो गाड़ियों में किए गए धमाके में दर्जनों लोग ज़ख़्मी भी हो गए हैं.
बम हमले के शिकार हुए ज़्यादातर लोग पुलिसकर्मी हैं हालांकि अभी तक ये जानकारी नहीं मिल सकी है कि धमाके में गवर्नर को कोई चोट पहुंची है या नहीं.
साल 2006 के बाद इराक़ में हिंसा में काफ़ी कमी आई है लेकिन बमबारी और गोलीबारी की घटनाएं आए दिन घटती रहती हैं.
दिवानिया एक शिया बहुल आबादी वाला क्षेत्र है और माना जाता है कि इराक़ के कई सशस्त्र समूह इस क्षेत्र में सक्रिय हैं.
पिछले हफ़्ते बंदूकधारियों और आत्मघाती हमलावरों ने बाक़ूबा शहर में प्रांतीय परिषद की इमारत को निशाना बनाया था जिसमें कम से कम आठ लोग मारे गए थे.
सोमवार को ही बग़दाद में फ्रांस के दूतावास को निशाना बनाकर एक बम हमला किया गया था जिसमें सात लोग घायल हो गए थे.
घायलों होनेवालों में वो लोग शामिल थे जो गाड़ियों के का़फिले के साथ जा रहे थे. वो सभी लोग ईराक़ के the.
No comments:
Post a Comment