Wednesday, June 29, 2011

मेरठ। मशहूर पहलवान रहे फिल्म अभिनेता दारा सिंह के पौत्र विजय सिंह रंधावा और उसके साथियों को उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक होटल में कल रात एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया लिया गया।

पुलिस के अनुसार होटल क्रिस्टल पैलेस के बेसमेंट में रात को सेना के एक मेजर की बेटी का विवाह समारोह था। होटल में विजय और उसके तीन साथी शराब पी रहे थे। इस बीच मेजर की एक भांजी बाथरूम में गई तो उसके पीछे-पीछे विजय और उसके साथी भी चले गए। उन्होंने युवती को बाथरूम में दबोच कर बाथरूम की कुंडी बंद कर दी और दुष्कर्म का प्रयास किया जिसके बाद युवती ने शोर मचा दिया।

पुलिस ने बताया कि शोर सुनकर बारात में आये लोगों ने किसी तरह बाथरूम का गेट खुलवाकर युवती को बाहर निकाला और तीनों युवकों की जमकर पिटाई भी की। बाद में पुलिस को बुलाकर तीनों को उसके हवाले कर दिया गया।


------------------------------------------



नई दिल्ली। चौतरफा घोटालों के आरोपों से घिरी यूपीए सरकार की धूमिल छवि फिर चमकाने के लिए इस बार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोर्चा संभाला है। पीएम ने संपादकों के साथ बातचीत में जोर देकर कहा कि उन्हें पीएम को लेकपाल के दायरे में लाने को लेकर व्यक्तिगत तौर पर कोई आपत्ति नहीं है। अपनी सरकार का पक्ष रखने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 5 वरिष्ठ संपादकों के साथ मुलाकात करीब दो घंटे चली। प्रधानमंत्री से मिलकर बाहर आए वरिष्ठ संपादक आलोक मेहता ने कहा कि पीएम ने उनसे राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात की। लोकपाल बिल को लेकर मनमोहन सिंह ने कहा कि उन्हें लोकपाल के दायरे में पीएम को लाने पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन कैबिनेट और विपक्षी दल से बातचीत के बाद ही लोकपाल बिल को सामने लाया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने मीडिया की शिकायत करते हुए कहा कि देश की मीडिया पुलिस, वकील और जज का काम कर रही है। उनकी इस बात से मीडिया को लेकर नाराजगी सामने आई है।

आलोक मेहता ने बताया कि पूरी बातचीत के दौरान पीएम मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को आड़े हाथों लेते नजर आए। प्रधानमंत्री ने बीजेपी असहयोगात्मक रवैया अपनाने वाला विपक्षी दल बताया।

लोकपाल के दायरे में आने को तैयार हूं: पीएम
प्रणब मुखर्जी की जासूसी को लेकर उन्होंने आईबी की रिपोर्ट का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट ने जासूसी की बात को नकार दिया है। प्रधानमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि रामलीला मैदान में रामदेव के साथ जो कुछ भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था। अन्ना के मुद्दे पर पीएम ने बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का उन पर पूरा भरोसा है.

-------------------------------------------------


जयपुर. सीकर के बाद अब राजस्थान यूनिवर्सिटी में भी ‘सेक्स ब्लैकमेलिंग’ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फिजिक्स डिपार्टमेंट की एक शोध छात्रा ने दो सहायक प्रोफेसरों के खिलाफ अस्मत मांगने तथा यौन शोषण के प्रयास का मामला दर्ज कराया है।
गांधीनगर थाना पुलिस ने मंगलवार दिनभर पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी सहायक प्रोफसेर ऋषि कुमार (आरके) सिंघल को देर रात गिरफ्तार कर लिया। दूसरे सहायक प्रोफेसर एसएन डोलिया की भूमिका के मामले की पुलिस जांच कर रही है। हालांकि राजस्थान यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पीड़िता की शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। डीसीपी जयपुर शहर (पूर्व) महेन्द्र सिंह ने बताया कि बयाना निवासी शोध छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि वह प्रोफेसर सिंघल के मार्गदर्शन में पीएचडी कर रही है।
फरवरी में जब वह लैब में गई तो प्रोफेसर अकेले मिले। उन्होंने पीचएडी पूरी होने की बधाई दी तथा कहा कि अब मिठाई तो खिला दो। छात्रा ने मिठाई लाने की बात कही तो सिंघल ने कहा कि उनके लिए तो चुंबन ही मिठाई है। इसका विरोध करते हुए छात्रा घर चली गई और करीब चार दिन बाद वापस आई तो लैब में सिंघल ने फिर कहा कि किस देना ही उसकी दक्षिणा है।
पोर्न फोटो बनाकर छात्रा के घर भेजा: पीड़िता का आरोप है कि जब वह बार बार विरोध करती रही तो सिंघल ने कई बार उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। सिंघल की नीयत इस कदर बिगड़ गई कि बदनाम करने के लिए उसके चेहरे के साथ पोर्न फोटो नेट से तैयार कर उसके घर तथा नई नौकरी वाले कार्यालय में पोस्ट कर दिया। इसके बाद ही घरवालों को इस सारे मामले का पता चला। छात्रा ने जब शिकायत करने की धमकी दी तो सिंघल ने छात्रा की एक फोटो खुद के घर भी पोस्ट करवा दी ताकि कोई शक न करे।
छात्रा ने दो बार की विश्वविद्यालय में शिकायत: छात्रा ने इस मामले में दो बार विश्वविद्यालय प्रशासन से लिखित में शिकायत की, लेकिन उसको दबा दिया गया। इसके उलट सहायक प्रोफेसर को जरूर बता दिया कि उनके खिलाफ छात्रा ने शिकायत की है। बचाव में सिंघल ने भी छात्रा पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा कर विश्वविद्यालय में सफाई पेश कर दी थी।
राजीनामा का बनाया दबाव: इस दौरान सिंघल ने इटली जाने से पहले अपने एक अन्य साथी सहायक प्रोफेसर को छात्रा तथा उसके बीच राजीनामा करवाने के लिए कहा, लेकिन छात्रा ने इनकार कर दिया.


----------------------------------------------------------------------------------------

काबुल।। काबुल के एक फाइव स्टार होटेल पर तालिबान आतंकियों के हमले में करीब 10 लोगों की मौत हो गई। नाटो के सैनिकों ने हेलिकॉप्टरों से कार्रवाई कर तीनों हमलावरों को मार गिराया है। इन तीन हमलावरों को नाटो के हेलिकॉप्टरों ने उस समय मारा, जब वे छत से सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर रहे थे।

मंगलवार को ये हमला उस समय शुरु हुआ था, जब तीन हमलावरों ने खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया था। चार घंटे तक चले इस हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है और आठ घायल हुए हैं। तालिबान के एक प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

इंटरकॉन्टिनेंटल होटेल की छत पर तड़के गोलीबारी की आवाज साफ सुनी जा सकती थी। होटेल के एक हिस्से में आग भी लग गई। 1960 के दशक में बना यह सरकारी होटेल वैश्विक इंटर कॉन्टिनेंटल सीरीज का होटेल नहीं है, लेकिन इसकी भव्यता की वजह से वहां अक्सर बड़े आयोजन किए जाते हैं।

जिस समय हमला हुआ उस समय अफगान सुरक्षा संबंधी एक बैठक हो रही थी, जिसमें कई प्रमुख अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा कई वीआईपी एक शादी की पार्टी में भाग लेने आए थे।

काबुल के पुलिस प्रमुख अयूब सलांगी ने बताया कि हमले में 10 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर होटेल के कर्मचारी थे। उन्होंने बताया कि हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सिद्दीक सिद्दिकी ने बताया कि हमलावरों और सुरक्षा बलों के बीच पांच घंटे तक गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि समझा जाता है कि आत्मघाती हमलावरों की संख्या छह थी और वे मारे जा चुके हैं.
--------------------------------------------------------------------------

No comments: