नई दिल्ली ।। मजबूत लोकपाल बिल लाने के लिए सरकार को मनाने की तमाम कोशिशें नाकाम होने के बाद अब अन्ना हजारे फिर से आंदोलन की राह पर हैं। उन्होंने एलान किया है कि इस बार का उनका आंदोलन सरकार को सबक सिखाने के लिए होगा। बाबा रामदेव ने भी उनके इस प्रस्तावित आंदोलन को पूरा-पूरा समर्थन घोषित कर दिया है।
गौरतलब है कि एक मजबूत लोकपाल बिल को ड्राफ्ट करने के लिए बनी संयुक्त समिति में सरकार और सिविल सोसायटी के नुमाइंदों में सहमति नहीं बन पाई। आखिर दोनों पक्षों ने अपना-अपना ड्राफ्ट एक-दूसरे को सौंप दिया। लेकिन , सिविल सोसायटी के सुझावों को खारिज करते हुए मजबूत लोकपाल बिल को ठंडे बस्ते में डाल दिए जाने से नाराज अन्ना हजारे ने कहा है कि वह चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने 30 जुलाई से सरकार के खिलाफ देशव्यापी यातरा का एलान कर दिया .
अन्ना हजारे के इस एलान के थोड़ी ही देर बाद बाबा रामदेव ने अपने समर्थन की घोषणा कर दी। पिछले करीब एक सप्ताह से मौन व्रत पर चल रहे बाबा रामदेव ने मंगलवार को मौन तोड़ा। बाबा मीडिया के सामने नहीं आए , लेकिन उन्होंने अपने सहयोगियों से बातचीत की। इसके बाद बाबा के करीबी सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने मीडियाकर्मियों से कहा कि अन्ना हजारे के इस आंदोलन को बाबा रामदेव का पूरा-पूरा समर्थन हासिल है। उन्होंने कहा कि बाबा खुद भी इस आंदोलन में शामिल होंगे। अन्ना के इस आंदोलन में शिरकत करने के लिए बाबा दिल्ली भी जाएंगे। इसके अलावा देश भर में फैले बाबा रामदेव के समर्थक भी बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल होंगे

No comments:
Post a Comment