पुत्तपार्थी। श्री सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट एक बार फिर विवादों में घिरता दिख रहा है। सत्य साईं बाबा की भतीजी चेतना राजू ने ट्रस्ट के लोगों पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। चेतना राजू के मुताबिक उन्हें ट्रस्ट के सदस्य जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। चेतना की मानें तो ट्रस्ट में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
चेतना प्रशांत निलयम में ईश्वरम्मा महिला कल्याण ट्रस्ट की प्रमुख हैं। हालांकि चेतना ने ये नहीं बताया कि उन्हें ट्रस्ट के किस सदस्य की ओर से जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने फिलहाल पुलिस में इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

चेतना ने ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य वी श्रीनिवासन पर ये कहते हुए उंगली उठाई है कि हाल ही में सत्य साईं के निजी कमरे यजुर मंदिर का जब ताला खोला गया तो उन्होंने ही साईं के किसी रिश्तेदार को वहां नहीं रहने दिया था। आपको बता दें कि इसी कमरे से करीब 40 करोड़ की संपत्ति निकली थी। इसमें करीब 12 करोड़ की नकदी थी।
सत्य साईं बाबा की बड़ी बहन की बेटी चेतना का आरोप है कि साईं के रिश्तेदारों को प्रशांति निलयम और ट्रस्ट के हर मामले से दूर रखा जा रहा है। चेतना के भाई श्रवण ने ट्रस्ट के खजाने में हो रही लूट के मामले की जांच की मांग की है।

गौरतलब है कि पैट्रोलियम मंत्री की भतीजी डा, किरण की शादी पांच साल पहले डॉक्टर चैतन्य रेड्डी से की गई थी। दोनों को चार साल की बेटी भी है। मौत से एक दिन पहले रात में दोनों मियां-बीवी एक पार्टी से लौटे थे। पार्टी चैतन्य रेड्डी के घर पर थी। पार्टी से लौटने के बाद दोनों लोगों में कोई बात-चीत नहीं हुई दोनों अलग-अलग कमरे में सोने चले गये।
चैतन्य रेड्डी का कहना है कि जब वो दूसरे दिन सो कर उठे तो उन्होंने अपनी पत्नी किरन को अचेत अवस्था में पाया। जिसके बाद उसे वो अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। लेकिन किरन के घरवालों को चैतन्य रेड्डी और उसके भाई पर शक है उन्होंने उन पर हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने चैतन्य रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया है।
हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण किरन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आयी है लेकिन टीवी चैनलों के मुताबिक जो खबर आ रही है उसके हिसाब से पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि किरन की हत्या की गई है क्योंकि उसकी मौत सिर पर किसी भारी चीज के वार के कारण हुई है

No comments:
Post a Comment