Tuesday, June 28, 2011

विवाद की जड़ बनी ऐश्‍वर्या की प्रेग्‍नेंसी, अभिषेक ने जताई 2 बच्‍चों की ख्‍वाहिश


मुंबई. फिल्‍म अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय की प्रेग्‍नेंसी की खबर आम होने के बाद पति अभिषेक बच्‍चन ने मीडिया को दिए अपने पहले इंटरव्‍यू में बताया है कि वह चाहते हैं कि उनके दो बच्‍चे हों। उन्‍होंने बताया कि उनका पहला बच्‍चा नवंबर में दुनिया में आएगा। उन्‍होंने यह भी बताया कि उनके माता-पिता बनने की खबर दुनिया को अमिताभ के जरिए मिले, यह खयाल ऐश्‍वर्या का ही था।
इस बीच, 'हीरोइन' फिल्‍म की निर्माता कंपनी यूटीवी मोशन पिक्‍चर्स ने साफ किया है कि प्रेग्‍नेंट होने के चलते ऐश्‍वर्या इस फिल्‍म के लिए फिलहाल काम नहीं करेंगी। कंपनी ने मंगलवार को ईमेल के जरिये जारी बयान में कहा कि ऐसे समय में ऐश्‍वर्या का स्‍वास्‍थ्‍य ज्‍यादा मायने रखता है। बयान के मुताबिक, 'ऐसे हालात में हम सभी इस बात के लिए राजी हुए कि ऐश्‍वर्या अभी शूटिंग नहीं करेंगी।'
यूटीवी का बयान तब आया है, जब ऐश्‍वर्या राय की प्रेग्‍नेंसी बॉलीवुड में विवादों को जन्‍म दे रही है। 'हीरोइन' के निर्देशक मधुर भंडारकर ने उनके सामने ऐसी शर्त रख दी, जिसे मानना गर्भवती ऐश्‍वर्या के लिए संभव नहीं है, वहीं निर्देशक रामगोपाल वर्मा कह रहे हैं कि हीरोइन के साथ निर्माता-निर्देशकों को यह लिखित करार करना चाहिए कि फिल्‍म के दौरान वह मां नहीं बनेंगी।
ऐश्‍वर्या भंडारकर की फिल्‍म 'हीरोइन' में मुख्‍य भूमिका (टाइटल रोल) निभा रही हैं। शूटिंग शुरू होने के कुछ ही समय बाद उनकी प्रेग्‍नेंसी की खबर आम हुई। यह सुन कर भंडारकर के होश उड़ गए। ऐश्‍वर्या का कहना है कि वह जुलाई तक सारे डेट्स देकर फिल्‍म की शूटिंग पूरी कर लेंगी। पर अब पता चल रहा है कि भंडारकर ने ऐश्‍वर्या के सामने नई और अजीब शर्त रख दी है।
इससे पहले खबर आई थी कि निर्देशक भंडारकर और फिल्‍म बनाने वाली कंपनी यू टीवी के सिद्धार्थ राय कपूर ने ऐश्‍वर्या से मुलाकात कर उन्‍हें बताया कि फिल्‍म में दो आइटम सॉन्‍ग शूट करने हैं। बताया जाता है कि पहले हुए करार या फिल्‍म की कहानी में आइटम सॉन्‍ग का कहीं जिक्र नहीं था, लेकिन अब ऐश्‍वर्या के सामने इसकी जरूरत बता कर पूछा जा रहा है कि वह इसे कैसे करेंगी? जाहिर है, इससे ऐश्‍वर्या और पूरा बच्‍चन परिवार असहज हो गया है।
उधर, राम गोपाल वर्मा ने ऐश्‍वर्या की प्रेग्‍नेंसी के बहाने नई बहस छेड़ दी है। उनका कहना है कि हॉलीवुड की तरह बॉलीवुड में भी यह चलन शुरू करना चाहिए कि करार में हीरोइन से यह शर्त मनवाई जाए कि फिल्‍म की पूरी शूटिंग के दौरान वह गर्भवती नहीं होगी

No comments: