आज टूट सकता है अन्ना हजारे का अनशन
नई दिल्ली , क्रांतिवीर अन्ना हजारे आज अपना अनशन तोड़ सकते हैं. सरकार उनकी मांगें मान सकती है. कल अन्ना हजारे और सरकार के बीच बात बनते−बनते रह गईथी. और इसमें नया पेंच फंस गया ह। सरकार चाहती है कि अन्ना हजारे संसद में जनलोकपाल बिल पर चर्चा शुरू होते ही अनशन तोड़ने का लिखित आश्वासन दें।
दूसरी तरफ, टीम अन्ना का कहना है कि इस मुद्दे पर जब तक संसद से प्रस्ताव पारित नहीं होता, वह अनशन नहीं तोड़ेंगे। वहीं किरण बेदी ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, तब तक अनशन नहीं टूटेगा।
उधर, अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने लिखा है कि मेरी अंतरात्मा ये कहती है कि अगर संसद में तीनों प्रस्ताव पर रिजोल्यूशन पास हो जाता है, तो मैं अनशन तोड़ दूंगा, लेकिन जनलोकपाल पास होने तक रामलीला मैदान में धरना चलता रहेगा. समझा जाता है की अब दोनों पक्षों में सहमति बन गयी है. हांलाकि यह मसला ऐसा है की कभी भी कुछ भी हो सकता है. निश्चित तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता .
Friday, August 26, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment