Tuesday, August 16, 2011

राजा-कलमाड़ी के साथ अन्‍ना को रखे जाने पर फूटा लोगों का गुस्सा, बना सरकार का मजाक






नई दिल्ली. गांधीवादी अन्ना हजारे और उनके सहयोगियों को तिहाड़ जेल भेजे जाने का समर्थकों ने विरोध किया है। तिहाड़ में इस वक्‍त दूरसंचार घोटाले के आरोपी ए. राजा, डीएमके सांसद कनिमोझी, कॉमनवेल्‍थ घोटाले के आरोपी सुरेश कलमाड़ी आदि कई बड़े नेता अफसर बंद हैं। ऐसे में अन्‍ना के समर्थकों का कहना है कि जिस जेल में भ्रष्‍टाचारियों को रखा गया है, वहीं भ्रष्‍टाचार के विरोध में अनशन कर रहे आंदोलनकारियों को भी रखा जाना शर्मनाक है।
तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 4 में रहेंगे अन्‍ना हजारे। केजरीवाल को जेल नंबर एक, मनीष सिसौदिया को जेल नंबर 4 में रखा जाएगा।
आम लोगों ने भी अन्‍ना, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित आठ लोगों को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर सरकार का मजाक उड़ाया है और चुटीले अंदाज में गुस्‍सा बयां किया है। ट्विटर पर तीखी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई हुई है। ज्यादातर लोगों ने इस बात पर हैरानी जाहिर की कि भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध लड़ रहा योद्धा और देश के सबसे भ्रष्ट नेता एक ही जेल में रहेंगे।
अन्ना का तिहाड़ में जोरदार स्वागत
अन्ना हजारे का तिहाड़ जेल में कैदियों ने जबरदस्त स्वागत किया है। अन्ना के तिहाड़ पहुंचने के बाद जेल का माहौल बन गया हैं। हालात यह है कि जिन कैदियों की आज जमानत हो गई है वो अपने भाग्य को कोस रहे हैं। जेल से बाहर आए कैदियों ने भास्कर से बात करते हए बताया कि जेल में उल्लास का सा माहौल है। यदि उनकी आज जमानत नहीं होती तो वो भी अन्ना के साथ अनशन में बैठते। जेल में ही कैदी भी कल से अनशन पर बैठने की तैयारी में हैं।
भर गया छत्रशाल स्टेडियम
अस्थाई जेल बनाया गया छत्रशाल स्टेडियम पूरी तरह भर गया है। अब इस स्टेडियम में अनशनकारियों को रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं रह गई है। पुलिस अब जिन अनशनकारियों को गिरफ्तार कर रही है उन्हें बवाना ले जाया जा रहा है।
पढ़िए ट्विटर पर पोस्ट किए गए कुछ प्रमुख ट्वीट्स-
कलमाड़ी को भी जेल, अन्ना हजारे को भी जेल। जय हिंद, जय भारत।

जेल में कलमाड़ी ने अन्ना से कहा- तुम तो भोजन खाओगे नहीं, तुम्हारे हिस्से का खाना मैं खा जाउंगा।अन्ना हजारे का तिहाड़ में कनिमोझी, ए राजा और कलमाड़ी के साथ बंद होना यूपीए सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

इससे बड़ी बिडंबना क्या होगी कि दिल्ली पुलिस ने अन्ना को भी वहीं भेजा है जहां कलमाड़ी है।

जेल में कलमाड़ी ने अन्ना से कहा, मेरे पास पैसा है, बंगला है, शीला है सोनिया है तेरे पास क्या है। अन्ना ने जवाब दिया मेरे पास भारत मां है।
कलमाड़ी को तिहाड़ पहुंचाने के लिए महीनों का वक्त लगा। कोर्ट और मीडिया का खूब टाइम खराब हुआ। अन्ना सिर्फ एक वक्त खाना न खाने से ही तिहाड़ पहुंच गए।
कलमाड़ी और ए राजा का बरसेगा प्यार, कनिमोझी करे पलकें बिछाकर इंतेजार, ताऊ उन्ना पहुंचे मयूर विहार से तिहाड़

जेल में कलमाड़ी ने अन्ना से कहा- मैं तो इतना खाने के बाद अंदर आया, आप भूखे रहने के लिए अंदर कर दिए गए।

अन्ना और कलमाड़ी को एक ही जेल में रखा जाना डेमोक्रेसी नहीं डेमनक्रेसी है।

ए राजा- अन्ना कलमाडी़ के साथ हैं लेकिन केजरीवाल मेरे साथ पहुंच गए हैं। कलमाड़ी तो बच गया लेकिन ये इनकम टैक्स अधिकारी मेरे लिए मुसीबत बन जाएगा।

अन्ना के तिहाड़ आने के बाद कलमाड़ी, कनिमोझी और ए राजा सहमे, कारण? उन्हें डर है कि कहीं अन्ना उन्हें मिल रही सुविधाओं के खिलाफ हड़ताल न कर दें।

मांग में जबरदस्त बढ़ोत्तरी के कारण कांग्रेस ने तिहाड़ को अधिकारिक गेस्ट हाउस बना दिया है। कलमाड़ी को प्रबंधक का पद मिला है।

No comments: